
15 tola gold and two lakhs of teenage girl had given a hoax to marriag
बरूंदनी।घर में सोए परिजनों का दरवाजा बाहर से बंद कर दो लाख और 15 तोला सोने के गहने लेकर गई किशोरी को बहला-फुसलाया गया था। दरअसल, शादी का झांसा देकर एक युवक उसका अपहरण कर ले गया था। दो दिन से चल रही पुलिस की तलाश शनिवार को खत्म हो गई। अपहरण के आरोपी को हाड़ौती से गिरफ्तार कर लिया गया। किशोरी को एक गांव में छिपाकर रखा गया था। बीगोद थाना पुलिस ने किशोरी को परिजनों के सुपुर्द किया।
थानाधिकारी सुरेश सोनी के अनुसार क्षेत्र की एक किशोरी गुरुवार तड़के परिजनों का दरवाजा बंद कर भाग गई। घर से 2 लाख 10 हजार रुपए तथा 15 तोला सोने के आभूषण व मोबाइल गायब थे। बीगोद थाने में अपहरण की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कराया गया। माण्डलगढ़ डीएसपी चेनसिंह महेचा व थानाधिकारी सोनी ने हैड कांस्टेबल नरेशकुमार की अगुवाई में टीम को हाड़ौती में होने की सम्भावना पर वहां भेजा। मोबाइल लोकेशन और मुखबिर की सूचना पर बूंदी जिले के नमाणा थानांतर्गत घरनाव में दबिश देकर एक घर से किशोरी को मुक्त करवा आरोपी देवेन्द्र उर्फ मोनूसिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी ने पूछताछ में बताया कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसका अपहरण कियाथा। पुलिस ने आरोपी से ८९ हजार रुपए तथा गहने बरामद किए।
Updated on:
28 Oct 2018 02:10 am
Published on:
28 Oct 2018 02:08 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
