17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवीनीकरण के बिना नहीं चलेंगे 15 साल पुराने वाहन, 20 हजार वाहनों की आरसी निलंबित

पन्द्रह साल पुराने वाहनों को जिले में सरपट दौड़ा रहे वाहन मालिकों की खैर नहीं

2 min read
Google source verification
15-year-old vehicle will not run without the upgrade in bhilwara

15-year-old vehicle will not run without the upgrade in bhilwara

भीलवाड़ा।

पन्द्रह साल पुराने वाहनों को जिले में सरपट दौड़ा रहे वाहन मालिकों की खैर नहीं। बिना नवीनीकरण करवा कर वाहन दौड़ा रहे वाहन स्वामियों को परिवहन विभाग ने एक और मौका दिया है। जिले में एेसे करीब 20 हजार वाहनों की अस्थाई रूप से आरसी निलंबित कर दी गई है। वाहन मालिकों को छह माह का समय और दिया गया। इस समय में भी वाहनों का नवीनीकरण नहीं कराया गया तो उसके बाद आरसी रद्द मानी जाएगी। फिर उस वाहन को सड़क पर नहीं दौड़ाया जा सकता। इनमें दुपहिया व चौपहिया वाहन शामिल है।

वर्ष-2003 में 88 हजार वाहन रद्द हुए

इससे पहले जिला परिवहन विभाग ने वर्ष-2003 में 15 साल या उससे अधिक वाहनों को दौड़ा रहे वाहनों की खैर-खबर ली थी। बरसों पुराने वाहन हो जाने के बाद भी बिना नवीनीकरण के दौड़ रहे थे। कई वाहन ने कंडम भी हो चुके थे। विभागीय कागजों में आरसी चल रही थी, लेकिन हकीकत में इन वाहनों का अता-पता ही नहीं था। विभाग ने अभियान चलाकर एेसे करीब 88 हजार वाहनों की आरसी रद्द की दी थी। उसके बाद परिवहन विभाग की अब वर्ष-2003 से 2018 तक वाहन पर नजर है। 15 साल से अधिक समय तक के बिना आरसी नवीनीकरण के चल रहे वाहनों को एक मौका और दिया गया है। अस्थाई रूप से आरसी निलंबित की है। निर्धारित समय में आरसी नवीनीकरण करवाई जा सकती है।

पांच साल के लिए होगा नवीनीकरण

15 साल पुराने वाहन का नवीनीकरण आगामी पांच साल के लिए ही होगा। इसके लिए वाहन स्वामी को परिवहन विभाग में आवेदन करना होगा। निर्धारित मोहलत के बाद भी नियमों को दरकिनार कर वाहन चलाया जाता है तो वाहन जब्त कर परिवहन विभाग जुर्माना वसूलेगा।


इनका कहना है

15 साल से अधिक समय तक के बिना आरसी नवीनीकरण के चल रहे वाहनों को एक मौका और दिया गया है। अस्थाई रूप से आरसी निलंबित की है। निर्धारित समय में आरसी नवीनीकरण करवाई जा सकती है।

- जनार्दन आचार्य, जिला परिवहन अधिकारी, भीलवाड़ा