
Fire trailer in front of the petrol pump in bhilwara
काछोला।
कस्बे के बाइपास चौराहे पर एक ट्रेलर के पहियों में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। पेट्रोल पंप के सामने ट्रेलर के पहियों से आग की लपटें निकलते देख लोगों के हाथ पैर फूल गए। हीं ग्रामीणों ने टायर फटने के बाद खलासी व चालक को ग्रामीणों ने मौके पर जमकर धुनाई कर दी तथा पुलिस को सूचना दे दी थी। मौके का फायदा उठाकर ट्रेलर चालक मौके से भाग गया।
ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक चालक एवं खलासी नशे में थे। ट्रेलर के हैंड ब्रेक लगाकर ही ट्रक को चला रहे थे। जिससे पेट्रोल पंप के सामने गर्म होकर एक टायर फट गया गया वहीं दूसरे टायरों के गर्म होने से आग पकड़ ली। काछोला थाना प्रभारी मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे। वहीं पानी के टैंकर को बुलाकर आग बुझाई। मौके से पेट्रोल पंप पास होने से भी लोगों में दहशत फैल गई। ट्रेलर में आग की सूचना पर बड़ी तादाद में ग्रामीण एकत्रित हो गए।
ग्रामीणों में काछोला पुलिस की मदद से पानी का छिड़काव कर ट्रेलर पर आग बुझाई। वहीं पुलिस शराबी चालक व खलासी कि जानकारी लेकर पकड़ने का प्रयास कर रही है। वहीं ग्रामीणों ने टायर फटने के बाद खलासी व चालक को ग्रामीणों ने मौके पर जमकर धुनाई कर दी तथा पुलिस को सूचना दे दी थी। मौके का फायदा उठाकर ट्रेलर चालक मौके से भाग गया।
ग्रामीण तत्परता नहीं दिखाते तो हो सकता था बड़ा हादसा
पेट्रोल पंप के पास ट्रेलर में आग लगने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। ग्रामीण तत्परता नहीं दिखाते तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी तथा सबसे पहले पानी से ट्रेलर की आग बुझाई।
Updated on:
20 Jun 2018, 10:41 PM IST
Published on:
20 Jun 2018, 10:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.