
पत्रिका की पहल पर 16 जनों ने 16 गोवंश को लिया गोद
भीलवाड़ा. राजस्थान पत्रिका के सामाजिक सरोकार के कार्यों के तहत चलाए जा रहे 'गो गोद लें' अभियान को लेकर बुधवार को शहर के पुर स्थित माधव गोविज्ञान अनुसंधान संस्थान की माधव गोशाला में प्रार्थना सभा हुई। जिसमें गो सेवकों ने लम्पी रोग से मृत गायों को श्रद्धांजलि दी और गो पूजन किया।
गायों को लम्पी स्किन रोग से बचाने के लिए गायों को गोद लेने के राजस्थान पत्रिका के गो-गोद ले अभियान की शुरूआत की गई। अभियान के तहत गोशाला में बड़ी तादाद में गोसेवक, नागरिक व जनप्रतिनिधि शामिल हुए। अभियान की शुरूआत नागरिकों ने लम्पी स्किन रोग की चपेट में आई गायों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर प्रार्थना सभा की। सभी ने एक स्वर में लम्पी से बचाव में गोसेवकों व नागरिकों के किए सहयोग व प्रयासों की प्रशंसा की तथा राजस्थान पत्रिका के शुरू किए गए अभियान की सराहना की। इस मौके पर गोभक्तों ने कहा कि गायों में देवताओं का वास है। इसके कारण गायों की सेवा कभी व्यर्थ नहीं जाती। सभी को इस विकट घड़ी में मिलकर गोवंश को बचाने के प्रयास करने होंगे। उन्होंने राजस्थान पत्रिका के गो-गोद अभियान की प्रशंसा करते हुए 16 लोगों ने 16 गाय गोद लेने की घोषणा की।
गोविन्द सोडानी ने बताया कि प्रार्थना सभा गायों के लिए रख कर हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद गायों की पूजा की गई। दोपहर बाद अन्नकूट का आयोजन किया गया। आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
इन्होंने की घोषणा
सोडानी ने बताया कि गोवंश को गोद लेने वालों में लक्ष्मी नारायण भदानी (बिहार), बंशीलाल सोडाणी, राजेन्द्र बाबेल शास्त्रीनगर, प्रदीप असावा (अहमदाबाद ), बलवंत लढा (भाविप), अशोक जयनारायण अग्रवाल, कन्हैयालाल जगदीश आगाल (अहमदाबाद), पवन अमृत खेमका, मनीष सेठिया, नंदलाल- ओमप्रकाश अग्रवाल, राकेश कुमार, भंवरलाल दरगड, धीरज तोषनीवाल (दुबई), सुदर्शन भंडारी (यूएसए) मदनगोपाल कालरा, भंवरलाल अजमेरा शामिल है।
रामधाम में आगे आ रहे गोभक्त
उधर रामधाम गोशाला में गायों को गोद लेने का क्रम अब भी बना हुआ है। गोवंश को गोद लेने के बाद ओमप्रकाश लढ़ा, रामनिवास कुंज बिहारी जागेटिया, सुरेश जयनारायण अग्रवाल, कृष्ण गोपाल कंचोलिया तथा बाबूलाल दिनेश गगरानी शामिल हैं।
Published on:
27 Oct 2022 08:34 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
