
2100 girls took Katar Diksha in Bhilwara
दुर्गा शक्ति अखाड़ा के 9वें स्थापना दिवस पर बुधवार सुबह नेहरू रोड स्थित माली समाज के नोहरे से पथ संचलन निकाला गया। यह संचलन विभिन्न मार्गों से होता हुआ दोपहर को हरिशेवा धाम पहुंच संपन्न हुआ। यहां आयोजित समारोह में 2100 बहनों को कटार दीक्षा दिलाई गई। इस मौके पर तेलंगाना विधायक टी़.राजा सिंह ने समारोह को सम्बोधित किया। समारोह के बाद कन्याओं को भोज कराया गया। इस दौरान टी. राजा सिंह ने कहा कि राजस्थान में लव जिहाद की घटनाए तेजी से बढ़ रही हैं।
3 साल पूरे होने के बाद राजनीति छोड़ सकते हैं टी राजा
टी राजा सिंह ने कहा कि जिस तरह भगवान राम के प्रचारक हनुमानजी थे, उसी तरह वे पीएम मोदी के अच्छे कामों को प्रचारित करेंगे। संवाददाताओं से बातचीत के दौरान टी राजा ने कहा कि 'मैं राजनीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्य देखकर आया हूं. भले ही हमारे कुछ नेताओं की गलतियों के कारण पार्टी से हम बाहर आए हैं। मुझे राजनीति में आगे चुनाव लड़ने का इंटरेस्ट नहीं है। अभी मेरा लक्ष्य देश के सनातनियों की रक्षा करना है। विधायक के रूप में मेरा कार्यकाल अभी 3 साल का है, इसके बाद मैं राजनीति छोड़ सकता हूं। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह राजस्थान में भी इन पर अंकुश लगाया जाना चाहिए।
Published on:
02 Oct 2025 08:52 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
