
264 candidates in fray in Suvana's 38 Gram Panchayat in bhilwara
भीलवाड़ा.
सुवाणा पंचायत समिति 38 ग्राम पंचायतों में गुरुवार को नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ हो गई है। 38 सरपंच पदों के लिए 264 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। मंगरोप में एक कोरोना संक्रमित महिला के नाम वापसी के बाद अब वहा एक महिला प्रत्याशी कोरोना संक्रमित खड़ी है। उसका सीधा मुकाबला होगा। इसके अलावा 444 वार्ड पंच के लिए 1302 प्रत्याशी मैदान में डेट हुए है। कोदूकोटा व मंगरोप ग्राम पंचायत में ही सीधा मुकाबला होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार नाम वापसी के बाद आमलीगढ़ ५, आटूण ७, आरजिया ६, बरड़ोद ३, भोली ५, भोपालगढ़ ९, बिलियाकंला ९, दांथल १२, दरीबा ९, देवली ५, दुडिय़ा ३, गठीलाखेडा ४, गुन्दली ६, गुरलां ९, गुवारडी ४, हलेड़ १३, हमीरगढ़ ८, कान्दा ४, कारोईकलां ९, खैराबाद ५, कोचरिया ५, कोदुकोटा २, महुआकंला ६, मालोला ८, मंगरोप २, ओज्याड़ा ७, पालड़ी ९, पांसल ३, पातलियास ७, पीपली ८, रामपुरिया १०, रिछड़ा ४, रूपाहेली ८, सैथुरिया १३, सांगवा १३, सिदडिय़ास ७, सुवाणा ९ तथा स्वरूपगंज में ८ प्रत्याशी मैदान में है।
आसीन्द व मांडल में मतदान कल
पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण में ३ अक्टूबर को मांडल व आसीन्द पंचायत समिति के चुनाव होंगे। आसींद की २८ पंचायतों में सरपंच पद के लिए १६३ तथा मांडल की १६ पंचायतों में १५३ प्रत्याशी मैदान में है। सरपंच पद पर मांडल १5, मेजा 11, बागोर 17, केरिया 6, पिथास 5, बावड़ी 16, भादू 11, भगवानपुरा 9, सन्तोकपुरा 14, भीमडिय़ास 7, घोडास 8, लिर्डिया 10, धुवाला 5, नीमका खेड़ा 6, चाखेड 8, लुहारिया में 5 प्रत्याशी मैदान में है।
आसीन्द के आकड सादा पंचायत क्षेत्र में सरपंच पद के लिए 12 महिलाएं चुनाव मैदान में है। यहां से पूर्व विधायक रामलाल गुर्जर की पुत्री मैना देवी गुर्जर सरपंच पद के प्रत्याशी है।
Published on:
01 Oct 2020 09:59 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
