6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निजी अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने से 50 मरीजों की सांसे अटकी

मची अफर-तफरी, अन्य अस्पताल से मंगवाए 2 सिलेण्डर

2 min read
Google source verification
निजी अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने से 50 मरीजों की सांसे अटकी

निजी अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने से 50 मरीजों की सांसे अटकी

सुरेश जैन
भीलवाड़ा
आरके कॉलोनी स्थित एक निजी चिकित्सालय में दोपहर बाद अचानक ऑक्सीजन समाप्त होने से वहां भर्ती ५० मरीजों की सांस अटक गई थी। तत्काल एम्बुलेंस में लगे दो सिलेण्डर निकालकर और दो सिलेण्डर अन्य अस्पताल से मंगवाया गया, तब जाकर सबने राहत की सांस ली। इस घटनाक्रम के दौरान एक मरीज की मौत होने की बात सामने आई, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने इस घटना के दौरान उसकी मौत होने से इनकार किया।
जानकारी के अनुसार कृष्णा अस्पताल में शुक्रवार शाम करीब चार बजे अस्पताल के प्लांट में लगे १४ सिलेण्डरों में ऑक्सीजन समाप्त हो गई। अस्पताल में भर्ती एक मरीज के परिजन ने बताया कि यह स्थिति दिन में दो बार हुई थी, लेकिन शाम के समय तो स्थिति विकट हो गई। मरीजों को जब सांस लेने में दिक्कत हुई तो किसी ने हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई। हेल्प डेस्क के प्रभारी सत्यनारायण लोहार ने देखा तो प्लांट में ऑक्सीजन लगभग समाप्त हो गई थी। इस कारण मरीजों को पूरी तरह से ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही थी। ऑक्सीजन नहीं होने पर अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल अस्पताल के बाहर खड़ी दो एम्बुलेंस से दो सिलेण्डर तथा स्वास्तिक हॉस्पिटल से दो अन्य सिलेण्डर की व्यवस्था करके ऑक्सीजन प्लांट में लगाकर भर्ती ५० मरीजों को ऑक्सीजन देने की व्यवस्था की गई। हेल्प डेस्क के प्रभारी लोहार ने बताया कि एक पिकअप वाहन को आजोलिया खेड़ा स्थित एसआरके गैस प्लांट में सुबह दस बजे भेजा था, लेकिन उसका नंबर शाम ४ बजे आया। इस बीच ऑक्सीजन कम हो गई थी। अस्पताल प्रबन्धक का कहना है कि जिला प्रशासन से आग्रह करने के बाद भी समय पर ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है। अस्पताल के डॉ. पंकज का कहना है कि कमला विहार निवासी एक व्यक्ति की मौत इस घटना से पहले ही हो गई थी। मरीज की हालत पहले से ही गंभीर बनी हुई थी।