8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘साहब बनने का सपना लिए आए 50 फीसदी

आरएएस प्री: 49.51 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 28 Oct 2021, 8:51 AM IST

'साहब बनने का सपना लिए आए 50 फीसदी

'साहब बनने का सपना लिए आए 50 फीसदी

भीलवाड़ा।
जिले में बुधवार को आरएएस प्री परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। 16,031 में से 7, 937 ( 49.51 प्रतिशत) अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे। 8094 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 52 केन्द्रों पर परीक्षा के दौरान करीब साढ़े सात घंटे इंटरनेट सेवा बंद रही। जिला मुख्यालय पर 42, हुरड़ा में 7 व मांडल ब्लॉक के 3 परीक्षा केंद्र थे। परीक्षार्थियों को गहन जांच के बाद केंद्रों में प्रवेश दिया गया। सभी केंद्रों पर पुलिस बल रहा। नकल व अन्य गड़बड़ी रोकने के लिए जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते ने विशेष दस्ते बनाए थे। परीक्षा केंद्र पर किसी भी कर्मचारी को मोबाइल रखने की अनुमति नहीं थी। नकाते परीक्षा की मॉनिटरिंग करते रहे। परीक्षार्थियों के लिए निशुल्क रोडवेज व निजी बसों की व्यवस्था की थी।
अभ्यर्थियों का कहना है कि सामयिक व ताजा जानकारी से जुड़े सवाल ज्यादा पूछे गए। सवालों का स्तर कठिन था। सरकारी योजनाओं से संबंधित प्रश्नों पर ज्यादा फोकस रहा। कुछ प्रश्न उलझाने वाले रहे।
मुस्तैद दिखा प्रशासन
राज्य में बीते दिनों कई परीक्षाओं में नकल के खुलासों को देखकर आरएएस प्री परीक्षा में प्रशासन व पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात दिखी। सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक 3 घंटे की परीक्षा में तकनीकी माध्यम से कोई नकल न हो इसे लेकर भी शहर में सुबह ६ बजे से दोपहर 1 बजे तक इंटरनेट बन्द रहा। उधर, सारथी फाउंडेशन व वरिष्ठ नागरिक मंच के सहयोग से बाहर से आए परीक्षार्थियों को भोजन व ठहरने निशुल्क व्यवस्था की गई।