
A huge cycle rally was organised on the theme “Bhilwara should become encroachment free”.
भीलवाड़ा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित साइकिल रैली उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। भीलवाड़ा साइकिल क्लब के प्रभारी अरुण संतोष मुछाल ने बताया कि नगर निगम टाउन हॉल से रैली को उद्योगपति एवं समाजसेवी तिलोकचंद छाबड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी शिव कुमार गारू, मुख्य सेनेटरी इंस्पेक्टर एवं अतिक्रमण शाखा प्रभारी संजय खोखर, एसआई छोटूलाल चन्नाल, मुकेश घावरी सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। रैली में प्रतिभागियों ने “ग्रीन भीलवाड़ा – क्लीन भीलवाड़ा अतिक्रमण मुक्त बने भीलवाड़ा”, “पर्यावरण बचाओ – पॉलीथिन हटाओ” जैसे जन-जागरुकता नारे लगाए गए। समाजसेवी तिलोकचंद छाबड़ा ने कहा कि इस प्रकार के अभियान सतत रूप से चलाए जाने चाहिए, जिससे शहर में सकारात्मक परिवर्तन आए। मुख्य सेनेटरी इंस्पेक्टर संजय खोखर ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का अभियान निरंतर जारी रहेगा। नगर विकास न्यास के पूर्व अधीक्षण अभियंता एस.एस. गंभीर ने भी अभियान की सराहना करते हुए ऐसे प्रयास निरंतर जारी रखने की आवश्यकता बताई।
रैली में अरुण संतोष मुछाल, मदन खटोड़, एस एस गंभीर, मनोज तुलसानी, जिनेन्द्र चौधरी, सत्यनारायण राठी, मनोहर डुमोलिया, साईकल मैन मुकेश कुमावत, अशोक राठी, दिनेश भट्ट, लीलाराम आडवाणी, हस्तीमल भलावत, सुरेश बम्ब, राजकुमार अजमेरा, योगेंद्र सक्सेना, रामचंद्र मुंदड़ा, डॉ. हेमेंद्र कौशिक, डॉ.देवेंद्र पुरी गोस्वामी, धर्मेंद्र खटोड़, जगन्नाथ सालवी, भरत कोली, हरीश महेश्वरी, कैलाश सूत्रकार, कृष्ण गोपाल जाखेटिया, प्रतीक ईनाणी, गिरिराज प्रजापत, सौरभ खोतानी, विशाल मेघवंशी, सागर मेघवंशी, आशुतोष आचार्य, सोम शर्मा, नक्षत्र कुमावत, रोहित कुमावत, राहुल सैनी, ताराचंद घावरी, मुकेश चन्नाल, छोटूलाल, प्रह्लाद सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
Published on:
01 Mar 2026 09:50 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
