7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आसीन्द में जनता क सवालों पर प्रत्या​शियों ने दिए जवाब

Rajasthan election 2023 आसीन्द विधानसभा क्षेत्र के भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी से पांच साल को लेकर पूछे सवालों तो उन्हों दिया यूं उतर। भाजपा प्रत्याशी जब्बर सिंह सांखला बोले कि हम विपक्ष में थे, पेयजल समस्या एवं प्रमुख विकास कार्य नहीं हो सके। कांग्रेस प्रत्याशी हगामी लाल मेवाड़ा का कहना था कि क्षेत्र में15 साल से हमारा विधायक नहीं, क्षेत्र की अनदेखी हुई है।
3 min read
Google source verification
आसीन्द विधानसभा क्षेत्र

आसीन्द विधानसभा क्षेत्र

आसीन्द विधानसभा क्षेत्र के भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी से पांच साल को लेकर पूछे सवालों तो उन्हों दिया यूं उतर। भाजपा प्रत्याशी जब्बर सिंह सांखला बोले कि हम विपक्ष में थे, पेयजल समस्या एवं प्रमुख विकास कार्य नहीं हो सके। कांग्रेस प्रत्याशी हगामी लाल मेवाड़ा का कहना था कि क्षेत्र में15 साल से हमारा विधायक नहीं, क्षेत्र की अनदेखी हुई है :

.........
भाजपा प्रत्याशी: जब्बर सिंह सांखला
प्रत्याशी का फैक्ट
उम्र : 55
शिक्षा: साक्षर
सम्पत्ति : सांखला व उनकी पत्नी सिलाई, कृषि तथा पशुपालन करते हैं। खुद के पास 1 लाख 20 हजार व पत्नी के पास 1.60 लाख नकद राशि है। स्वयं के नाम पर 17 लाख का चौपहिया वाहन है। दोनों के पास 160 ग्राम सोना व 500 ग्राम चांदी है। सांखला के बैक खाते में 8 लाख 26 हजार 930 रुपए तथा पत्नी के खाते में मात्र 46 हजार 752 रुपए है। दोनों की कुल संकल सम्पति 39 लाख 44 हजार 682 रुपए है। स्वयं के नाम पर आसीन्द व जयपुर में मकान है। कुल जायजाद 70 लाख तथा पत्नी के पास 7 लाख 70 हजार की जायदाद है। स्वयं के नाम 8 लाख 7 हजार 171 रुपए का ऋण है।
आपराधिक रिकॉर्ड : नहीं

कांग्रेस प्रत्याशी: हगामीलाल मेवाड़ा
उम्र : 62
शिक्षा: 12 वीं
सम्पत्ति : मेवाड़ा के पास एक लाख 20 हजार तथा पत्नी के पास एक लाख 30 हजार नकदी है। बैंक खातों में 4 लाख 51 हजार 365 तथा पत्नी के खाते में 1 लाख 50 हजार 697 रुपए है। पत्नी के नाम पर 64 लाख के दो चौपहिया वाहन है। स्वयं के पास 35 ग्राम व पत्नी के पास 250 ग्राम सोना है। कुल सकल सम्पति मेवाड़ा के पास 11 लाख 67 हजार 895 रुपए है। पत्नी के पास 86 लाख 23 हजार 531 रुपए है। पत्नी के नाम पर जयपुर में अपार्टमेंट में एक फ्लैट के अलावा 2 करोड़ 68 लाख 30 हजार की जायजाद है। मेवाड़ा के पास 2 करोड़ 95 लाख 70 हजार की जायजाद है। पत्नी के नाम पर तीन कार समेत बैंकों से 77 लाख 61 हजार 615 रुपए का तथा स्वयं के नाम पर 82 लाख 35 हजार 66 रुपए का ऋण बकाया है।
आपराधिक रिकॉर्ड : नहीं

1. पिछले 10 साल में विधानसभा क्षेत्र का कितना विकास हुआ? इसमें पार्टी का कितना योगदान रहा?
सांखला: पूर्व के भाजपा शासन में क्षेत्र को कई सौगातें मिली। गत पांच साल से विपक्ष में थे। बदनोर को पंचायत समिति बनाया, गुलाबपुरा में 12वीं तक स्कूल व कन्या कॉलेज खुलवाया। अंटाली को कॉलेज व भोजपुरा फीडर कार्य शुरू कराया।
मेवाड़ा: हमारी पूर्ववर्ती केन्द्र सरकार के प्रयास से क्षेत्र में चम्बल पेयजल परियोजना का पानी पहुंचा। सीएम गहलोत ने बजट में क्षेत्र को कई सौगात दी। गत 15 साल से हमारा विधायक नहीं बना। लिहाजा हमारे क्षेत्र में उम्मीद के मुताबिक विकास कार्य नहीं हो सके।
2. आप किन मुद्दों को लेकर जनता के पास जा रहे हैं?
सांखला: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन, मौजूदा कांग्रेस सरकार की कुनीति, किसानों व युवाओं के हितों पर कुठाराघात, बढ़ता भ्रष्टाचार व महिला उत्पीड़न के मुद्दों को जनता के बीच रख रहे हैं।
मेवाड़ा: गहलोत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को लाभ मिला है। केन्द्र की मनमोहन सरकार के दौरान हुए बिजली, पानी व सड़क के विकास कार्य तथा आगामी कार्य योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।
3. जनता आपको ही क्यों चुने, सेवा का मौका मिला तो क्या प्राथमिकता रहेगी?
सांखला: क्षेत्र की जनता से लगातार जुड़ाव रहा है। इस बार फिर आशीर्वाद रहा तो अकाल के हालात से निपटने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाएंगे। खारी व मानसी नदी को बांधों व नदियों से जुड़वाएंगे। रोजगार के अवसर बढ़ाने मोड का निम्बाहेड़ा को सिरमिक जोन के रूप में विकसित करेंगे।
मेवाड़ा: मैं और मेरा परिवार, सालों से क्षेत्र की जनता की सेवा को समर्पित है। इस बार जनता मौका देगी तो औद्योगिक विकास के साथ ही शिक्षा, चिकित्सा, सड़क सुविधा बढेंगी एवं रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। मेमू रेल कोच कारखाना की स्थापना के फिर से प्रयास करेंगे।
4. पार्टी ने आप पर भरोसा क्यों जताया?
सांखला: पांच साल क्षेत्र की सेवा की, पार्टी के प्रति भी अनुशासित रूप से समर्पित रहे। किसी भी प्रकार का आरोप- प्रत्यारोप नहीं रहा।
मेवाड़ा: जीते जब भी क्षेत्र में सक्रिय रहे, नहीं जीत पाए, फिर भी जनता के बीच रहे। क्षेत्र के लोगों व विकास कार्य के लिए सदैव तत्पर रहे।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग