8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आचार्य पुलकसागर ने भीलवाड़ा को दिया 2026 चातुर्मास का आश्वासन

भीलवाड़ा में कल गूंजेगा नवकार महामंत्र, हजारों लोग एक साथ करेंगे महाजाप

2 min read
Google source verification
Acharya Pulak Sagar assured Bhilwara of Chaturmas in 2026

आचार्य पुलकसागर ने भीलवाड़ा को दिया 2026 चातुर्मास का आश्वासन

वस्त्रनगरी भीलवाड़ा के लिए यह हर्ष की खबर है कि प्रखर वक्ता आचार्य पुलकसागर का वर्ष 2026 का चातुर्मास शहर में होने जा रहा है। मंगलवार को सलूंबर में सकल दिगंबर जैन समाज भीलवाड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने आचार्य के चरणों में श्रीफल भेंट कर चातुर्मास का निवेदन किया। समाज की विनती स्वीकार करते हुए मुनि ने अपना पूर्ण आश्वासन प्रदान किया।

धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य पुलकसागर ने भीलवाड़ा में अपने अल्प प्रवास को याद किया और शहरवासियों की धार्मिक भावना की सराहना की। उन्होंने चातुर्मास का आश्वासन तो दिया, लेकिन जैन संत परंपरा का पालन करते हुए समाज को निर्देशित किया कि उन्हें गुरुदेव आचार्य पुष्पदंत सागर से विधिवत स्वीकृति लानी होगी। इस घोषणा के बाद धर्मसभा जयकारों से गूंज उठी और भीलवाड़ा में उत्साह का माहौल छा गया। सकल दिगंबर जैन समाज भीलवाड़ा के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी (संयोजक) ने बताया कि मुनि के निर्देशानुसार, समाज का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही आचार्य पुष्पदंत सागर से चातुर्मास की विधिवत स्वीकृति प्राप्त करेगा। इस निवेदन में अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, नरेश गोधा, लोकेश अजमेरा सहित कई गणमान्य श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे।

भीलवाड़ा में कल गूंजेगा नवकार महामंत्र, हजारों लोग एक साथ करेंगे महाजाप

गृहमंत्री अमित शाह वर्चुअली जुड़ेंगे, राज्यपाल और सहकारिता मंत्री होंगे शामिल, नवकार कलश रथ रवाना

भीलवाड़ा. जीतो चैप्टर के तत्वावधान में 9 अप्रेल को शहर के मेडिसिटी ग्राउंड में नवकार महामंत्र जाप का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में हजारों लोगों के एक साथ नवकार महामंत्र जाप करने का लक्ष्य रखा गया है। इसे सफल बनाने और रणनीति तय करने के लिए मंगलवार शाम महाप्रज्ञ भवन में आयोजित बैठक में 9 अप्रेल को सुबह 8 से 9:30 बजे तक होने वाले इस जाप में सभी समाजों व वर्गों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक रणनीति बनाई गई।

स्कूलों और फैक्ट्रियों में भी एक ही समय पर गूंजेगा मंत्र

शहर के स्कूलों, फैक्ट्रियों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में भी एक ही समय पर नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप किया जाएगा।

वैश्विक स्तर पर नवकार महामंत्र दिवस मनाने का आह्वान

बैठक के दौरान वक्ताओं ने नवकार महामंत्र की आध्यात्मिक शक्ति और उसकी सर्व कल्याणकारी भावना पर विस्तार से चर्चा की। समाजजनों ने संकल्प लिया कि इस आयोजन को केवल एक दिन तक सीमित ना रखकर, हर वर्ष वैश्विक स्तर पर नवकार महामंत्र दिवस के रूप में मनाने की परंपरा स्थापित की जाए।

राज्यपाल और गृहमंत्री की रहेगी उपस्थिति

जीतो के राष्ट्रीय वाइस डायरेक्टर एवं संस्थापक अध्यक्ष महावीर सिंह चौधरी ने बताया कि इस आयोजन में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, सहकारिता मंत्री गौतम दक और जिले के जनप्रतिनिधियों सहित देशभर से बड़ी संख्या में पदाधिकारी शामिल होंगे। देश के गृहमंत्री अमित शाह भी दिल्ली के विज्ञान भवन से इस कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ेंगे। बैठक में कार्यक्रम संयोजक प्रतीक कावड़िया, महासचिव मनीष शाह सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं महिला व युवा संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।