
Action by Baneda police, vehicle seized along with 277 kg of illegal poppy husk
भीलवाड़ा पुलिस की ओर से मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बनेड़ा पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 277 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया है। इस कार्रवाई में एक वाहन भी जब्त किया। वाहन को तस्करी में प्रयुक्त किया गया था।
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशों पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है। इसका उद्देश्य अवैध मादक पदार्थों, शराब और हथियारों की धरपकड़ करना है। इस ऑपरेशन का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा राजेश आर्य एवं शाहपुरा वृत्ताधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई के सुपरविजन में किया गया।
बनेड़ा थाना अधिकारी मूलचंद वर्मा एवं जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त रूप से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। यह कार्रवाई शुक्रवार मध्य रात 2 से 3 बजे के बीच गश्त और चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार को रुकवाने का प्रयास किया गया। कार चालक ने पुलिस को देखकर अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने कार को जब्त कर लिया। तलाशी के दौरान कार में रखे 21 कट्टों में डोडा पोस्त पाया गया, जिसका कुल वजन 277.480 किलोग्राम निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
Published on:
31 May 2025 08:41 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
