
Administrator rule in Bhilwara Municipal Corporation and six municipalities from February 7
स्वायत्त शासन विभाग ने जारी की अधिसूचना
भीलवाड़ा जिले के नगरीय निकायों के बोर्ड का कार्याकाल 06 फरवरी की शाम को समाप्त होने के साथ ही प्रशासक नियुक्त हो जाएंगे। इस संदर्भ में स्वायत्त शासन विभाग ने मंगलवार को आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार प्रदेश में कई नगरीय निकायों का कार्यकाल जनवरी व फरवरी 2026 में पूर्ण हो रहा है। राज्य सरकार ने ऐसे नगरीय निकायों में बोर्ड के कार्यकाल समाप्त होने की तिथि से, निर्वाचित बोर्ड के गठन होने तक संभागीय आयुक्त मुख्यालय के नगर निगम में संबंधित संभागीय आयुक्त को, अन्य नगर निगम में संबंधित जिला कलक्टर को, जिला स्तर की नगर परिषद में क्षेत्र से संबंधित अतिरिक्त जिला कलक्टर को, इसके अतिरिक्त अन्य नगर परिषद एवं नगर पालिका में क्षेत्र से संबंधित उपखण्ड अधिकारी को प्राधिकारी- प्रशासक नियुक्त करने के आदेश दिए हैं।
भीलवाड़ा नगर निगम में महापौर राकेश पाठक की अगुवाई मेें भाजपा शासित बोर्ड का कार्यकाल 06 फरवरी 2026 को समाप्त हो रहा है। इसके साथ ही शाहपुरा, जहाजपुर, मांडलगढ़, गंगापुर, आसींद व गुलाबपुरा नगर पालिकाओं के बोर्ड के कार्यकाल भी इसी तिथि को समाप्त हो जाएगे। हालांकि पार्षदों का कार्यकाल 31 जनवरी को ही समाप्त हो जाएगा। भीलवाड़ा नगर निगम में जिला कलक्टर प्रशासक होंगे वहीं नगर पालिकाओं में संबंधित उपखंड अधिकारी प्राधिकारी होंगे।
Published on:
28 Jan 2026 08:45 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
