6 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

पन्ना प्रमुख के बाद भाजपा का जोर अब पेज प्रमुख पर

70 हजार पेज के मुकाबले 2 लाख कार्यकर्ताओं को जोड़ चुके

2 min read
Google source verification
पन्ना प्रमुख के बाद भाजपा का जोर अब पेज प्रमुख पर

पन्ना प्रमुख के बाद भाजपा का जोर अब पेज प्रमुख पर

भीलवाड़ा. विधानसभा चुनाव में सत्ता हासिल करने की कवायद के तहत भाजपा ने बूथ पर माइक्रो मैंनेजमेंट (सूक्ष्म प्रबंधन) प्लान तैयार किया है। आमतौर पर मतदाता सूची के एक पेज पर 30 या ज्यादा मतदाता होते हैं। भाजपा की मतदाता सूची के एक पन्ने पर प्रभारी समेत पांच कार्यकर्ता नियुक्त करने की योजना है।

जिले में करीब 72 हजार पन्ना प्रमुख हैं। उस आधार पर एक पेज पर अब पांच पेज प्रमुख बनाए जा रहे है। यानी जिले में 3.50 लाख कार्यकर्ताओं को भाजपा बड़ी जिम्मेदारी देने जा रही है। ये पेज प्रमुख 30 मतदाताओं को बूथ तक ले जाने का काम करेंगे। इसकी तैयारी को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 9 को अजमेर व 10 को उदयपुर आएंगे। भीलवाड़ा से पदाधिकारी अजमेर बैठक में हिस्सा लेंगे।
मतदाताओं से सीधा सम्पर्क

हर विधानसभा क्षेत्र में ये कार्यकर्ता अपने हिस्से के दस परिवार यानी तीस मतदाताओं से घर-घर जाकर संपर्क करेंगे। सभी मतदाताओं के सुख-दुख में साथ रहने से लेकर वाटसएप ग्रुप बनाकर हर कार्यकर्ता संपर्क में है। विधायक से उनकी समस्याओं का समाधान कराने का काम भी कार्यकर्ता कर रहे हैं।
कार्यकर्ता व पेज प्रमुख सम्मेलन

भाजपा अब तक बूथ प्रभारी, पन्ना प्रमुख के दम पर मतदाताओं को बूथ पर लाती थी। अब राष्ट्रीय स्तर पर पेज प्रमुख बनाने का काम जोर-शोर से चल रहा है। इनकी बैठक भी हो रही है। अब तक बूथ व पन्ना प्रमुख के सम्मेलन हो चुके हैं। अब पेज प्रमुख के सम्मेलन चल रहे हैं। सबके मोबाइल नंबर जुटा पार्टी इन्हें वाट्सएप ग्रुप से नियमित तौर पर संपर्क साध रही है।
3.50 लाख कार्यकर्ता संभालेंगे मोर्चा

आमतौर पर ग्रामीण इलाकों में एक बूथ पर 1100 और शहरी क्षेत्रों में 900 मतदाता होते हैं। इनमें एक पन्ने में 30 से 60 तक मतदाता आते हैं। भाजपा ने हर बूथ पर 30 मतदाता पर एक पन्ना प्रमुख तथा पांच सदससीय समिति बना रही है। जिले में ऐसे करीब 72 हजार पेज प्रमुख हैं, जिनके नीचे 4 सदस्यों की समिति बना रही है। यानी 3.50 से 3.60 लाख कार्यकर्ता की टीम बूथ स्तर पर सक्रिय रहेंगे। अब तक 2 लाख कार्यकर्ताओं को जोड़ा जा चुका है।