
politics
भीलवाड़ा। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस में लगातार की जा रही बढोतरी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा ने शुक्रवार को साइकिल यात्रा निकाली। इसमें कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने साइकिल की सवारी की और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान आयोजित सभा को कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा ने संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि जब से देश में मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार स्थापित हुई तभी से देश में मंहगाइ, अराजकता का माहौल बना हुआ है। आमजन जीवन अपने जीवन व्यापन को चलाने मे अपंग हो गया है। इस दौरान जिला संगठन महासचिव महेश सोनी अनिल डांगी, अक्षय त्रिपाठी, चेतन डीडवानिया,ओमनाराणीवाल, दुर्गेश शर्मा, मधू जाजू व मंजू पोखरना ने भी संबोधित किया। साइकिल यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजर कर संपन्न हुई।
विरोध साइकिल यात्रा में रेखा हिरण, जीपी खटीक, उस्मान पठान, जितेन्द्र दरियानी, हेमराज आचार्य, मोहम्मद हारुन रंगरेज, रेखा भट्ट, शबनम डायर, अनिल डिडवानिया, हमीद रंगरेज, वर्षा दरियानी, पृथ्वीराज नकवाल, मुकेश खोईवाल, सुरेश बम्ब सहित कई पदाधिकारीगण मौजूद थे।
Published on:
17 Jul 2021 08:32 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
