21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज सुबह 6 बजे से 24 घंटे के लिए बंद रहेगी एंबुलेंस सेवा

प्रदेशभर में गुरुवार सुबह 6 बजे से 24 घंटे तक एंबुलेंस सेवा 108 व 104 की हड़ताल रहेगी। भीलवाड़ा जिले में 60 से अधिक वाहन बंद रहेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
आज सुबह 6 बजे से 24 घंटे के लिए बंद रहेगी एंबुलेंस सेवा

आज सुबह 6 बजे से 24 घंटे के लिए बंद रहेगी एंबुलेंस सेवा

भीलवाड़ा।

राजस्थान एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर प्रदेशभर में गुरुवार सुबह 6 बजे से 24 घंटे तक एंबुलेंस सेवा 108 व 104 की हड़ताल रहेगी। जिले में 60 से अधिक वाहन बंद रहेंगे।

इससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो सकती है। वहीं एमजीएच के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण गौड़ ने बताया कि निजी चिकित्सालय व निजी एंबुलेंस चालकों की मदद ली जाएगी, लेकिन मरीजों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।

यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष वीरेंद्रसिंह शेखावत ने बताया कि गत दिनों राजस्थान एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें एंबुलेंस संचालन के लिए सरकार की नवीन निविदापर चर्चा की गई।

इसमें तय किया कि राजस्थान सरकार के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत करते 31 अक्टूबर से प्रदेश में 108 व 104 सेवा की हड़ताल रखी जाएगी। यूनियन का कहना है कि इंटीग्रेटेड एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार चिंतित नहीं है। कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठा रही।