5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेना भर्ती में 40 युवा गिरफ्तार, दौड़ में दोबारा प्रवेश करने का कर रहे थे प्रयास

युवाओं ने लगाया आरोप, कोई और दौड़ गया उनके प्रवेश कार्ड से
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 15 Nov 2017, 2:14 PM IST

Bhilwara, Bhilwara news, Army Recruitment Rally in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi, Latest hindi news in bhilwara

सुखाड़िया स्टेडियम में चल रही सेना भर्ती में बुधवार को अजमेर क्षेत्र से आए 40 युवाओं को गिरफ्तार किया गया है। ये युवा वहां हुड़दंग कर रहे थे।

भीलवाड़ा।
सुखाड़िया स्टेडियम में चल रही सेना भर्ती में बुधवार को अजमेर क्षेत्र से आए 40 युवाओं को गिरफ्तार किया गया है। ये युवा वहां हुड़दंग कर रहे थे। जबकि पुलिस का कहना है कि ये युवा दौड़ने के लिए दोबारा प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। युवाओं का आरोप है कि उनके प्रवेश कार्ड से कोई और दौड़ गए हैं।

READ: फार्म हाउस पर इकट्ठा होकर करते थे ये गंदा काम, लाखों रुपयों के साथ धरे गए


जानकारी के अनुसार सुखाड़िया स्टेडियम में चल रही सेना भर्ती में आए अजमेर क्षेत्र के 40 युवाओ को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। ये युवा एक बार दौड़ने के बार दोबारा प्रवेश कर गए। इन्हें पुलिस ने समझाया लेकिन नहीं माने। इस पर सदर पुलिस ने 151 में गिरफ्तार किया है। जबकि भर्ती में आए युवाओं का आरोप है कि उनके प्रवेश कार्ड से कोई और दौड़ गए हैं। जबकि पुलिस कह रही है कि यह दौड़ लिया और दोबारा प्रवेश का प्रयास कर थे। सभी युवाओं को उपखंड अधिकारी के समक्ष पेश किया जाएगा।

READ: राईड़ा गांव में लकड़ी की टाल में भीषण आग, तीन किलोमीटर तक दिखी आग की लपटें

गौरतलब है क‍ि सेना में भर्ती होने के लिए आठ जिलों के युवाओं की भर्ती बुधवार को शुरू हुई । सबसे पहले दौड़ शुरू हुई। इसमें सफल हुए तो आगे पहुंचेंगे। सेना भर्ती कार्यालय ने सुखाडि़या स्टेडियम में कोटा , बारां, बूंदी, झालावाड़, अजमेर, भीलवाड़ा, चितौडग़ढ़ और राजसमन्द जिले के लिए भर्ती प्रक्रिया बुधवार से शुरू हुई जो 6 नवंबर तक होगी। कोटा कार्यालय के भर्ती निदेशक कर्नल अरविंदप्रतापसिंह पटवाल ने बताया, सैनिक साधारण, सैनिक क्लर्क/स्टोर कीपर, टेक्नीशियन, सैनिक नर्सिग सहायक, सैनिक तकनीकी एवं सैनिक टे्रडसमेन केटेगरी में सभी श्रेणी के आशार्थियों की भर्ती शुरू हुुुुई। भर्ती निदेशक पटवाल ने बताया कि 15 व 16 नवंबर को अजमेर, 17 नवंबर को भीलवाड़ा, 18 नवंबर को कोटा, झालावाड़, भीलवाड़ा से संबंधित, 19 को बारां, चितौड़ व राजसमन्द, 20 को बूंदी से संबंधित जिलों के अभ्यर्थियों की दौड़ होगी। दौड़ सुबह 4 बजे से होगी। 21 से 26 नवंबर को डाक्यूमेन्टेंसन व मेडिकल होगा। कुल 35,978 अभ्यर्थियों का पंजीयन हुआ। इनमें सर्वाधिक अजमेर से अभ्यर्थी हैं।

दलालों से रहें सावधान

भर्ती कार्यालय ने शहर में कई जगह बोर्ड लगा अभ्यर्थियों को दलालों से सावधान रहने की अपील की। अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोग खुद को सैन्य अफसरों का परिचित बताकर पैसे ले लेते हैं जो बिल्कुल गलत है। एेसे में अभिभावक सतर्क रहे और झांसे में बिल्कुल नहीं आए। इधर एसपी ने कहा, 15 से 20 नवंबर को रात्रि 12 से सुबह 10 बजे तक आटूण से सुखाडिया स्टेडियम अंदर की तरफ यातायात बंद रहेगा। 400 का जाप्ता तैनात पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि सेना भर्ती रैली को लेकर शहर व स्टेडियम क्षेत्र में चार सौ पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैनात किए गए। तीन एएसपी, दस डिप्टी, पन्द्रह सीआई, पच्चीस थाना प्रभारी व 300 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़