
कोटड़ी पुुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोपित को किया गिरफ्तार
कोटडी।
कस्बे में एक व्यक्ति द्वारा धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक एवं अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपित को गिरफ्तार किया। टिप्पणी को लेकर मंगलवार को माहौल गरमा गया था। एक पक्ष के लोगों ने कोटड़ी थाने पहुंच कर प्रदर्शन कर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था और पुलिस उसकी तलाश की जा रही थी। आक्रोशित बड़ी संख्या में एक पक्ष के लोग थाने पहुंच गए तथा थाने के बाहर प्रदर्शन करने लगे। जिससे माहौल गरमा गया था। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की थी।
आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था। थानाधिकारी बालूराम चौधरी ने बताया कि अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने आरोपित कोटड़ी निवासी अहमद नूर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित युवक से पूछताछ कर रही है। पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है। फिलहाल कस्बे में अब शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गौरतलब है कि कोटड़ी में युवक द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से मंगलवार को माहौल गरमा गया था। एक पक्ष के लोगों ने कोटड़ी थाने पहुंच कर प्रदर्शन कर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था और पुलिस उसकी तलाश की जा रही थी। आक्रोशित बड़ी संख्या में एक पक्ष के लोग थाने पहुंच गए तथा थाने के बाहर प्रदर्शन करने लगे। जिससे माहौल गरमा गया था। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की थी। जिस पर पुलिस प्रशासन ने आरोपित को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था।
Published on:
06 Sept 2017 02:34 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
