
Ashoka decided to change on the inspiration of Rajasthan Patrika
भीलवाड़ा। राजस्थान पत्रिका एवं सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को श्रीमती वंदना देवी बडज़ात्या की स्मृति में विजय सिंह पथिक नगर स्थित विद्यासागर वाटिका में आयोजित मेगा रक्तदान एवं नेत्र जांच शिविर के प्रति लोगों में खासा उत्साह रहा। शिविर में डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने आंखों की जांच कराई। इनमें बीस रोगियों को ऑपरेशन के लिए चिंहित किया गया। बडजात्या परिवार समेत 21 जनों ने नेत्रदान का संकल्प लिया। इस दौरान 101 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्तदान में महिलाओं ने भी विशेष उत्साह दिखाया। Ashoka decided to change on the inspiration of Rajasthan Patrika
मेगा रक्तदान एवं नेत्र जांच शिविर का मुख्य अतिथि जिला कलक्टर आशीष मोदी ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मोदी ने राजस्थान पत्रिका के सामाजिक सरोकार और इस आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि अपनों की स्मृति हों या जन्म दिन या फि र कोई विशेष अवसर, पीडि़त मानव सेवा के उद्देश्य से किए जाने वाले आयोजन जरूरतमंदों के लिए मददगार साबित होते है।
मोदी ने कहा कि रक्तदान जैसे पुनीत कार्य की महती जरूरत है। सामाजिक संगठनों व संस्थाओं को इसमें बढ़चढ़ कर सहभागिता निभानी चाहिए। मोदी ने चिकित्सा क्षेत्र में राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी और लोगों को ज्यादा से ज्यादा जुडऩे का आह्वान किया। उन्होंने रक्तदाताओं से मिलकर उनका हौंसला बढ़ाया।
पत्रिका समाज का साथी
समारोह में राजस्थान पत्रिका के संपादकीय प्रभारी जयप्रकाश सिंह ने कहा कि पत्रिका सिर्फ अखबार ही वरन पाठकों के सुख दुख का साथी है। पत्रिका समय.समय पर विभिन्न अभियानों के जरिए सामाजिक सरोकारों का निर्वहन करता आया है। आयोजन समिति के संयोजक नरेश गोधा ने शिविर की उपयोगिता की जानकारी दी। इस दौरान जिला कलक्टर ने आयोजक माणक चंद बडजात्या, अशोक बडजात्या व प्रवीण बडजात्या का सम्मान भी किया। अशोक बडजात्या ने बताया कि राजस्थान पत्रिका से ही धर्म पत्नी वंदना को सच्ची श्रद्धाजंलि देने के लिए रक्तदान एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित करने की प्ररेणा मिली। इस पर उन्होंने यह शिविर आयोजित किया।
ह में गोपाल विजयवर्गीय, हरीश सुवालका, पवन सोनी, राकेश पाटनी का भी अभिनंदन किया गया। समारोह में विशिष्ट अतिथि आरसीएचओ डॉ. संजीव शर्मा थे। पत्रिका के चीफ रिपोर्टर नरेन्द्र वर्मा ने आभार जताया। संचालन पदम चंद काला ने किया। Ashoka decided to change on the inspiration of Rajasthan Patrika
एडीएम सिटी ने किया अवलोकन
अतिरिक्त जिला कलक्टर [शहर] नंद किशोर राजौरा, उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. घनश्याम चावला व अजमेर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता एसके उपाध्याय ने शिविर का अवलोकन किया। इस दौरान राजौरा ने शिविर के लाभार्थियों से भी चर्चा की।
मूंदड़ा का 61 वां रक्तदान
शिविर में महात्मा गांधी चिकित्सालय के ब्लड बैंक की टीम की सहयोग से 101 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्तदाता रामचन्द्र मूंदड़ा ने 61 वीं बार रक्तदान किया। डिस्कॉम अधिकारी अंशिका जैन व अनुज बापना के साथ ही जयकुमार जैन, रवनी नुवाल, राशि अग्रवाल, सीमा सुवालका, सरिता जैन व प्रमिला जैन ने भी रक्तदान किया। Ashoka decided to change on the inspiration of Rajasthan Patrika
नेत्रों की कराई जांच
लायंस क्लब आई हॉस्टपीटल एवं जिला अंधता निवारण सोसायटी के सहयोग से आयोजित नेत्र जांच शिविर में डॉ. प्रतिष्ठा छीपा एवं उनकी टीम ने मरीजों को परामर्श किया। इस दौरान लायंस क्लब के पीएम बेसवाल, राकेश पगारियाई आरपी बल्दवा, एसपी आनंद व दिनेश कोठारी भी मौजूद थे।
Updated on:
14 Apr 2022 01:17 pm
Published on:
13 Apr 2022 05:54 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
