पुराने चेहरे अधिक
कांग्रेस में पार्षदों के पुराने चेहरे अधिक नजर आ रहे। पूर्व पार्षद दोबारा पार्टी का टिकट मांग रहे है, वरिष्ठ कार्यकर्ता भी दावेदार की कतार में है। आरक्षण से स्थिति बदलने पर कई कार्यकर्ता, पत्नी, पुत्र व परिजनों के लिए टिकट मांग रहे है। टिकट के दावेदार विधायक रामलाल जाट का भी सहारा ले रहे है। जिला कांगे्रेस कार्यालय के बजाए कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल डांगी के आवास पर भी दावेदारों की आवाजाही बनी हुई है। जिलाध्यक्ष शर्मा ने बताया कि चुनाव की तिथि हालांकि अभी घोषित नहीं हुई, लेकिन हमनें तैयारी कर ली है। भीलवाड़ा परिषद क्षेत्र में पूव कांग्रेस जिलाध्यक्ष डांगी तथा पालिका क्षेत्र में ब्लाक अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता रायशुमारी कर रहे है। पार्टी की रीति- नीति के अनुरूप प्रदेश नेतृत्व के मार्ग दर्शन में टिकट वितरण होगा।