26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेच के बालाजी: स्वर्ण चोले में विराजेंगे हनुमान

बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव का त्रिदिवसीय अनुष्ठान
2 min read
Google source verification
Pech ke Balaji: Hanuman to Adorn a Golden Attire

पेच के बालाजी: स्वर्ण चोले में विराजेंगे हनुमान

आस्था के केंद्र पेंच के बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव का त्रिदिवसीय अनुष्ठान मंगलवार से शुरू होगा। महोत्सव को लेकर तैयारियां तेजी से की जा रही है। मंदिर को स्वर्ण आभा से मंडित करने के साथ ही भगवान को स्वर्ण चोला चढ़ाया जाएगा। छप्पन भोग और सवामणी के साथ उत्सव का उल्लास समूचे शहर में बिखरेगा।

प्रसाद की शुद्धता और विशालता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मंगलवार से ही मांगीलाल सुखवाल के सानिध्य में ब्राह्मणों की सरेरी से आए 31 हलवाइयों की टीम ने कमान संभालेंगे। भट्टी पूजन के साथ महाप्रसाद का निर्माण शुरू होगा। इसमें 25 बोरी शक्कर, 75 टिन शुद्ध घी और 11 बोरी बेसन का उपयोग किया जाएगा। लकड़ी की भट्टियों पर तैयार होने वाला यह नुगती प्रसाद भक्तों में वितरित होगा।

आज अखंड रामायण पाठ, कल सजेगा दरबार

बजरंग मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल कुमार मानसिंहका ने बताया कि उत्सव के प्रथम चरण में मंगलवार को 21 पंडितों की ओर से तुलसीकृत रामचरितमानस का अखंड संगीतमय पाठ शुरू होगा। पंडित कृष्ण गोपाल शर्मा व गोपाल दाधीच के सानिध्य में यह पाठ बुधवार तक चलेगा। संपूर्ण मंदिर परिसर और बाजार को आकर्षक विद्युत सज्जा व प्रवेश द्वारों से सजाया जाएगा।

पंडित आशुतोष शर्मा ने बताया कि मंदिर में वृंदावन के विशेष कलाकारों की ओर से फूल बंगला सजाया जाएगा। इसमें विराजित होकर हनुमानजी भक्तों को दर्शन देंगे।

जन्मोत्सव का मुख्य कार्यक्रम

2 अप्रेल को हनुमान जन्स्त्सव पर सुबह 6:15 बजे ध्वजा स्थापना एवं 24 घंटे अखंड हनुमान चालीसा पाठ का आगाज़। सुबह 9 बजे वाल्मीकि सुंदरकांड के साथ भगवान का दुग्धाभिषेक। दोपहर 12 बजे स्वर्ण चोला धारण, छप्पन भोग दर्शन और जन्मोत्सव की महाआरती। शाम को फूल बंगले के दर्शन और शहर की प्रसिद्ध भजन मंडलियों की ओर से प्रस्तुति। आयोजन को सफल बनाने के लिए नाथूराम अग्रवाल, सुनील मानसिंहका, राजेश अग्रवाल सहित पूरी टीम लगी है।

हंसमुखी बालाजी में तीन दिवसीय अनुष्ठान

माणिक्य नगर स्थित हंसमुखी बालाजी मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान मंगलवार से प्रारंभहोगा। पुजारी हरीश ने बताया कि पहले दिन सुबह 9 बजे रुद्राभिषेक, दूसरे दिन बुधवार सुबह 11:15 बजे अखंड रामायण पाठ 24 घंटे तक चलेगा। गुरुवार शाम 8 बजे संगीतयमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे। मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया जा रहा है।

आमली बालाजी मंदिर में सुंदरकांड पाठ कल

पुरानी धानमंडी स्थित कसारा बाजार के आमली बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। 1 अप्रेल को शाम 7 बजे सुंदरकांड पाठ होगा। इस दौरान बालाजी का विशेष आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। 2 अप्रैल को भंडारे की शुरुआत शाम 5:15 बजे आरती से होगी।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग