
Baravfat waved the party flag in bhilwara
भीलवाड़ा।
baaraavaphaat 2019 इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन बारावफात पर रविवार को निकाले गए जुलूस में सैलाब उमड़ पड़ा। लोग 'देखो मेरी नबी की शान, बच्चा-बच्चा है कुर्बानÓ जैसे नारे लगाते चल रहे थे। जुलूस धार्मिक के साथ ही देशभक्ति के रंग में रंगा था। युवक सौ फीट से अधिक लम्बा तिरंगा ध्वज लेकर चल रहे थे। एक वाहन पर सात फीट की तिरंगी भारत की प्रतिकृति लगी हुई थी, तो मक्का मदीना की झांकियां आकर्षित कर रही थी। कई वाहनों पर कुरान शरीफ की पाक कलमें सजाई गई थी।
baaraavaphaat 2019 सीरत सराय से दोपहर ढाई बजे तंजीम मुस्लेमीन सेवा सोसायटी के तत्वावधान में जश्ने ईद मीलादुन्नबी जुलूस शुरू हुआ। इसका पहला छोर भूपाल क्लब के बाहर तो अंतिम स्टेशन चौराहे पर था। हाथों में धार्मिक ध्वज लिए लोग नबी की शान में गीत-गाते चल रहे थे। शहर में कई स्थानों पर स्वागत द्वार लगाए गए। जुलूस मुख्य मार्गों से होता हुआ तेजाजी चौक स्थित हजरत मंसूर अली बाबा की दरगाह शरीफ पर पहुंचा। वहां मौलानाओं व धर्मगुरुआें ने तकरीर पेश की।
Published on:
11 Nov 2019 05:04 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
