14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में चोरी की नीयत से घुसे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, विद्युत पोल से बांधा

हुरड़ा रोड पर मंगलवार रात चोरी की नीयत से मकान में घुसे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 27 Jun 2018, 11:13 PM IST

Beaten thief in the house in bhilwara

Beaten thief in the house in bhilwara

गुलाबपुरा।

क्षेत्र के हुरड़ा रोड पर मंगलवार रात चोरी की नीयत से मकान में घुसे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसे पकड़ कर विद्युत पोल पर बांध दिया। गुलाबपुरा थाना पुलिस के सुपुर्द किया। उसे बाद में शांतिभंग की धाराओं में गिरफ्तार कर लिया।

READ: बंधुआ मजदूरों का सच सुन वहां मौजूद हर कोई रह गया हैरान, आठ माह में कई दिन भूखे सोए मासूम व महिलाएं


थानाधिकारी सतीश मीणा ने बताया कि वार्ड संख्या 24 हुरड़ा रोड पर देर रात छोटू कुमावत के मकान में युवक दीवार फांदकर अंदर घुस गया। खटपट की आवाज सुनकर लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसे बाद में विद्युत पोल से बांध कर धुनाई की। सूचना पर गुलाबपुरा पुलिस वहां पहुंची। उसे पकड़ कर थाने लाया गया। पूछताछ में अपना नाम मूलत बिहार निवासी छोटू भारती बताया। उससे पूछताछ की जा रही है।

READ: केंद्रीयकृत रसोई घर में बने भोजन का स्वाद चखेंगे शहरी क्षेत्र के बच्चे,15000 बच्चों को मिलेगा गर्म दूध-खाना

मंदिर में चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार

माण्डलगढ़. स्थानीय थाना पुलिस ने जालेश्वर मंदिर में हुई चोरी के मामले में एक व्यक्ति को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया थानाधिकारी गजेन्द्रसिंह के अनुसार मंदिर के दानपात्र को ले जाकर राशि निकालने के आरोप में हनुमान नगर थाना क्षेत्र के ग्राम खोहरकला निवासी बद्रीलाल बलाई को गिरफ्तार किया।

घर में घुसकर युवती से मारपीट, परिवार से की बदसलूकी

भीलवाड़ा. पुर थाना क्षेत्र के मंगलपुरा गांव में बुधवार को जमीन विवाद क ो लेकर कुछ लोगों ने दबंगाई दिखाई हुए घर में घुसकर परिवार से बदसलूकी की। इस दौरान युवती से मारपीट करके उसे चोटिल कर दिया। इस सम्बंध में पुर थाने में मामला दर्ज कराया गया।
पुलिस के अनुसार युवती ने आरोप लगाया कि शिवराज, शंकरलाल, गोपाल जाट समेत कुछ लोग जमीन विवाद को लेकर जबरन घर में घुस आए। इस दौरान परिवार के साथ मारपीट की गई। बचाव में आई युवती को चोटिल कर उसे जमीन पर घसीटा गया। घटना के बाद आरोपित फरार हो गए।