सरकार डिजिटलाइजेशन के जरिए अनियमितताएं कम करना चाहती है, लेकिन सरकारी विभागों में नित नए तरीके ईजाद कर अनियमितताएं की जाने लगी है। एेसे ही खदानों से बाहर माल भेजने में गड़बड़ी के लिए नया रास्ता निकाला गया है। इसे लेकर विभाग ने सतर्क रहने के आदेश जारी किए हैं। प्रदेश की खदानों से मिनरल बाहर भेजने पर ई-रवन्ना जरूरी है। यह ई-रवन्ना लीजधारक स्तर पर ही बन रहा है।