जानकारी के अनुसार एक लग्जरी जीप में तीन यात्री सीकर से चित्तौड़गढ़ जिले के सांवलियाजी दर्शन करने जा रहे थे। देर रात को बालापुरा चौराहे के पास तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क से उतरने के बाद तीन पलटी खा गई। हादसे में जीप में सवार एक जने की मौके पर मौत हो गई, जबकि सीकर जिले के रींगस निवासी सुवालाल पुत्र कानाराम जाट, विजेंद्र पुत्र गोपाल सिंह जाट गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस से भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय ले जाया गया।