10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नसीब में मां की लोरी नहीं, जानवरों के दांत लिखे थे: झाड़ियों में फेंका कलेजे का टुकड़ा, आवारा कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला

राजस्थान में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। एक पत्थरदिल मां ने नवजात शिशु को झाड़ियों में फेंक दिया। असहाय बच्चे को जंगली जानवरों ने नोच-नोचकर मार डाला।

less than 1 minute read
Google source verification
Bhilwara News

नवजात को जानवरों ने नोच-नोचकर मार डाला (पत्रिका फाइल फोटो)

Bhilwara News: भीलवाड़ा जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने न केवल मानवता को शर्मसार किया है, बल्कि सुनने वाले हर शख्स की रूह कांप गई है। बनेड़ा थाना क्षेत्र के नानोदिया गांव में एक मां ने ममता की गरिमा को तार-तार करते हुए अपने नवजात शिशु को सड़क किनारे कंटीली झाड़ियों में फेंक दिया। बेबस मासूम वहां भूख और प्यास से तड़पता रहा, लेकिन उसकी किस्मत में मां की लोरी नहीं, बल्कि आवारा जानवरों के दांत लिखे थे।

मंगलवार को जब ग्रामीण नानोदिया गांव के बाहर से गुजर रहे थे, तो उन्हें झाड़ियों के बीच कुछ हलचल और खून के निशान दिखाई दिए। पास जाकर देखा तो मंजर बेहद खौफनाक था। एक नवजात बच्चा वहां लहूलुहान हालत में पड़ा था। क्रूरता की हद यह थी कि मां ने जिस मासूम को सुरक्षा देनी थी, उसे आवारा जानवरों ने अपना निवाला बना लिया था। बच्चे के शरीर पर गहरे घाव थे और वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा था।

देवदूत बनकर आए 108 कर्मचारी

सूचना मिलते ही मांडल 108 एंबुलेंस के पायलट प्रभु प्रजापत और मेल नर्स गिरिराज पायक मौके पर पहुंचे। उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए मासूम को तत्काल एंबुलेंस में लिया और बनेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालांकि, नियति को कुछ और ही मंजूर था। अत्यधिक रक्तस्राव और जानवरों के हमलों से आए गहरे जख्मों के कारण डॉक्टरों ने जांच के बाद शिशु को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की जांच तेज

घटना के बाद इलाके में सन्नाटा और आक्रोश का माहौल है। बनेड़ा थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अब आसपास के अस्पतालों और प्रसव केंद्रों का रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि उस महिला का पता लगाया जा सके जिसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। स्थानीय स्तर पर सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं।