
शवयात्रा पर मधुमक्खियों का हमला, मची अफरा तफरी
भीलवाड़ा।
कारोही थाना क्षेत्र के भोपालगढ़ (गाडरमाला) में शुक्रवार दोपहर अंतिम संस्कार में शामिल लोगों पर मधुमक्खियों ने धावा बोल दिया। घटना से अफरातफरी मच गई और कई लोगों को मधुमक्खियों ने डस लिया। घायलों को बाद में भोपालगढ़ में ही प्राथमिक उपचार कराया गया।
जानकारी के अनुसार भोपालगढ़ निवासी भगवतीलाल व भूरा लाल चंदेल की माता का गुरुवार रात्रि में निधन हो गया था । शुक्रवार सुबह परिजन व ग्रामीण शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर रवाना हुए। शव यात्रा नजदीकी शमशान घाट पर दोपहर एक बजे पहुंची ही थी कि अचानक मधुमखियों ने हमला कर दिया। लोगों के बचाव के लिए दौडऩे से अफरातफरी मच गई। इस दौरान कई लोगों को मधु मक्खियों ने काट लिया।
यहां डॉ.यशवंत सुवालका मय चिकित्सा टीम पहुंचें और घायलों का इलाज किया। भाजयुमो मण्डल हमीरगढ़ के प्रवक्ता नाथूसिंह यदुवंशी, मोहनलाल, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शैलेन्द्र नाथ व्यास, बालाजी मार्केट एशोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, सचिव राजेंद्र शर्मा, प्रवक्ता जमनालाल आदि कार्यकर्ता भी घायलों की मदद के लिए भाग दौड़ करने में जुटे रहे।
कुएं में गिरकर डूबने से वृद्ध महिला की मौत
हनुमाननगर क्षेत्र के अमरवासी पंचायत के रामनगर गांव में कृषि कार्य के दौरान 60 वर्षीय महिला कुएं में गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। जिसका पुलिस ने शुक्रवार अपराह्न देवली चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला सुमित्रा पत्नी बद्रीलाल जाट है। वह अपने बेटे शिवराज के साथ खेत में फसल को पानी पिलाने गई। इस दौरान वह कुएं पर इंजन चालू कर के वहां खड़ी हो गई। जबकि उसका बेटा फसल को पिलाने लग गया। बाद में शिवराज ने पानी की आवक कम होने पर अपनी मां से इंजन बन्द करने को कहा। इस पर महिला इंजन बन्द करने लगी, अचानक महिला असन्तुलित होकर कुएं में गिर गई तथा डूब गई। काफी देर तक महिला की आवाज नही आई। इस पर शिवराज ने परिजनों को सूचना दी। काफी देर की मशक्कत के बाद परिजनों ने महिला के शव को कुएं से बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच जानकारी ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया
Published on:
27 Oct 2017 08:00 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
