
नवरात्रि पर्व प्रारम्भ : मां भगवती की होने लगी आराधना,नवरात्रि पर्व प्रारम्भ : मां भगवती की होने लगी आराधना,नवरात्रि पर्व प्रारम्भ : मां भगवती की होने लगी आराधना,नवरात्रि पर्व प्रारम्भ : मां भगवती की होने लगी आराधना,नवरात्रि पर्व प्रारम्भ : मां भगवती की होने लगी आराधना
भीलवाड़ा। जिले के गंगापुर उपखंड में भरक ग्राम पंचायत स्थित भरका माता मंदिर की देश में पहचान है। भरका माता के नाम से प्रदेश के साथ ही गुजरात, मुम्बई व दक्षिण भारत में गंगापुर व सहाड़ा क्षेत्र के सैकड़ों लोग आइसक्रीम व पाव भाजी की लॉरियां संचालित कर परिवार का पालन पोषण करते हैं।
भरका माता से लाखों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। गंगापुर के भीलवाड़ा राजमार्ग स्थित लाखोला चौराहे से करीब 8 किलोमीटर दूर भरक ग्राम में स्थित भारत माता का मंदिर है। मेवाड़ क्षेत्र का यह शक्तिपीठ खासा मशूहर है। देश के कोने-कोने से लोग यहां पर दर्शन को साल भर आते हैं । भरक माता अभ्रक खनन व्यवसायियों की ईष्ट देवी रही है। बताया जाता है कि हजारों वर्ष पूर्व राजा भर्तहरि ने यहां पर कठोर तपस्या कर माता की मूर्ति की स्थापना की थी। यहां पहाडी पर स्थित गुफ ा में पुराने जमाने में शेर रहा करते थे। माता की पहाड़ी के नीचे सैकड़ों ठठेरा परिवार निवास करते थे। ठठेरो के बर्तन बनाने की गूंज दूर-दूर तक सुनाई देती थी। यहां से चौरासी नौपत की आवाज एक साथ सुनाई देती थी। माता का भंडारा साल में एक बार खोला जाता है।
गोशाला में आठ सौ गो वंश
पहाड़ी के निकट गोशाला है जहां करीब आठ सौ गो वंश हैं। भरकादेवी विकास समिति की ओर से मंदिर के विकास कार्यों में पूरा सहयोग किया जाता है। समिति अध्यक्ष मोहन लाल सुखवाल ने बताया कि यह मंदिर विशेष संगमरमर से बनाया गया है। पहले दर्शनार्थियों को 763 सीढिय़ां चढ़कर आना पड़ता था, अब मंदिर से कुछ कदम दूर तक पक्की सड़क बन गई ह। वाहन सीधे मंदिर के निकट आ सकते है।15 किलोमीटर दूर से ही माता का दरबार दिखाई देता है!
Published on:
09 Oct 2021 11:20 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
