7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नौकरी भी गई और टिकट भी नहीं मिली

भीलवाड़ा. राजनीति के मैदान में उतरने की मंशा से शिक्षा विभाग व नगर विकास न्यास के दो कर्मचारियों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली लेकिन राजनीतिक दलों से टिकट नहीं मिला।
less than 1 minute read
Google source verification
नौकरी भी गई और टिकट भी नहीं मिली

नौकरी भी गई और टिकट भी नहीं मिली

भीलवाड़ा. राजनीति के मैदान में उतरने की मंशा से शिक्षा विभाग व नगर विकास न्यास के दो कर्मचारियों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली लेकिन राजनीतिक दलों से टिकट नहीं मिला। हालांकि टिकट के लिए प्रयास भी किए और नामांकन भी भरा। टिकट नहीं मिलने पर पर्चा वापस उठा लिया।

नगर विकास न्यास में रोशनी शाखा के कर्मचारी तेजमल शर्मा ने भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का मन बनाया। शर्मा ने अगस्त में सेवानिवृत्ति के लिए प्रार्थना-पत्र दिया। इसमें चुनाव लड़ने के लिए नौकरी छोड़ना कारण बताया। 6 नवम्बर को न्यास ने नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन से पहले ही शर्मा का इस्तीफा मंजूर कर लिया। शर्मा ने पर्चा भरा, लेकिन नामवापसी के अन्तिम दिन पर्चा उठा लिया। इसी प्रकार भीमगंज थाने के सामने स्थित बालिका विद्यालय की शिक्षिका मधुबाला महाजन ने भी चुनाव लड़ने के लिए सेवानिवृति ली। प्रमुख दल से टिकट मांगा। महाजन ने पर्चा भी भर दिया लेकिन टिकट नहीं मिलने पर नामांकन वापस ले लिया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग