8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परवान पर प्रचार, अब स्टार प्रचारकों की मांग

आने वाले दिनों में कांग्रेस-भाजपा के बड़े नेता आएंगे भीलवाड़ा
less than 1 minute read
Google source verification
परवान पर प्रचार, अब स्टार प्रचारकों की मांग

परवान पर प्रचार, अब स्टार प्रचारकों की मांग

भीलवाड़ा में विधानसभा चुनाव में अब प्रत्याशी छोटी-बड़ी सभाएं, गली-मोहल्ले में जनसम्पर्क में लगे हैं। इस बीच प्रमुख दलों से स्टार प्रचारकों की मांग भी होने लगी है। राजस्थान के लिए दोनों प्रमुख पार्टियों ने 40-40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। अब प्रत्याशी इनकी मांग भी करने लगे हैं। इसके पीछे माहौल बदलने और चुनावी खर्च को नियंत्रित करना वजह माना जा रहा है। प्रत्येक प्रत्याशी 40 लाख रुपए तक खर्च कर सकता है।

पिछली बार यह सीमा 28 लाख थी। यदि बिना स्टार प्रचारक के सभा होती है तो पूरा खर्च प्रत्याशी के खाते में जाता है। इसमें स्टेज, कुर्सी व अन्य खर्च चुनाव आयोग ने सूचीबद्ध कर रखे हैं। कोई स्टार प्रचारक यदि क्षेत्र में आता है तो चुनावी खर्च पार्टी के खाते में जुड़ता है। ऐसे में प्रत्याशी को प्रचार का फायदा मिलता है लेकिन उसकी खर्च सीमा बची रह जाती है।

कांग्रेस में इनकी मांग

मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा, सीपी जोशी, सचिन पायलट स्टार प्रचारकों की सूची में है। हरीश चौधरी व राज्यसभा सदस्य नीरज डांगी 33वें नम्बर पर आते हैं। संभावना है कि 20 नवंबर को प्रियंका गांधी जहाजपुर आ सकती है। उनके साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी होंगे।


भाजपा में इनकी डिमांड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडक़री, योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चौधरी, अरुण सिंह, सीपी जोशी, वसुंधरा राजे, राजेंद्र राठौड़, सतीश पूनिया, ओमप्रकाश माथुर स्टार प्रचारक हैं। पीएम मोदी के 22 नवंबर को भीलवाड़ा व योगी आदित्यनाथ के 21 नवंबर को शाहपुरा आने की संभावना है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग