24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्य स्तरीय हैंडबाल में भीलवाड़ा चैंपियन

69वीं राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता
less than 1 minute read
Google source verification
Bhilwara champion in state level handball

Bhilwara champion in state level handball

69वीं राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता 14 वर्ष बालिका वर्ग का आयोजन सीकर में हुआ। राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता में भीलवाड़ा की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसमें भीलवाड़ा की टीम ने लीग मैचों में कोटा, जयपुर, भरतपुर और बालोतरा को हराया। इसके बाद सुपर लीग में टोंक, सीकर और हनुमानगढ़ को पराजित कर सेमीफाइनल में चूरू को 10-07 से हराया और फाइनल मुकाबले में हनुमानगढ़ को 22-17 से पराजित कर चैंपियन बनी। प्रतियोगिता में सर्वाधिक गोल करने वाली कृष्णा शर्मा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड दिया गया।

भीलवाड़ा की बालिका वर्ग की स्वर्ण पदक विजेता टीम में तेजल चौहान (कप्तान), नव्या तेली, कृष्णा शर्मा, मूमल कंवर, रिंकू कुमावत, राजनंदिनी कुमावत, सुमन सुथार, रिद्धि सेन, रिंकू माली, दिलकुश कंवर, खुशी जाट, पिंकी जाट, नव्या गुर्जर, कोमल जाट, हेमलता जाट और कोमल व्यास ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।