14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निर्मम हत्या: खून से सना मिला पत्थर, महिला के दाएं हाथ पर अंग्रेजी में गुदा था यह अक्षर, कातिल का सुराग तलाशने में जुटी पुलिस

Bhilwara Crime: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक महिला की निर्मम तरीके से हत्या करने का मामला सामने आया है। जहां महिला का शव मिला, वहां खून से सना पत्थर और कार के टायरों के निशान मिले हैं।
2 min read
Google source verification
Bhilwara crime

भीलवाड़ा में महिला की हत्या

Bhilwara Crime: भीलवाड़ा जिले के सदर थाना क्षेत्र में कोठारी नदी किनारे सोमवार दोपहर एक महिला की पत्थरों से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।


बता दें कि मांडल से कोटा बाइपास रोड पर आकोला की सरहद में नदी से सटे चरागाह में सोमवार दोपहर ग्रामीणों को रक्त रंजित महिला का शव नजर आया। वारदात से क्षेत्र में लोग सन्न रह गए। बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई।


सूचना पर पहुंची पुलिस


सदर थाना प्रभारी कैलाश कुमार विश्नोई भी मय जाब्ता सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने शव की जांच की। इस दौरान मृतका के दाएं हाथ पर अंग्रेजी में उसका नाम गुदा हुआ मिला। वहीं, शव के समीप ही खून से सना पत्थर और कार के टायरों के निशान मिले हैं।


थाना प्रभारी कैलाश कुमार विश्नोई ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों में पूछताछ की गई। साथ ही सोशल मीडिया पर मृतका का फोटो वायरल किया गया। इसी दौरान मृतका की पहचान हो गई। पूछताछ में सामने आया कि मृतका इन दिनों पीहर में ही रह रही थी। रविवार सुबह साढ़े आठ बजे घर से निकली थी।


पुलिस गंभीरता से कर रही जांच


इस निर्मम हत्या की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग घटना के भयावह स्वरूप से स्तब्ध हैं। पुलिस आसपास के इलाके में कातिल का सुराग तलाशने के प्रयास कर रही है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है। किसी भी सुराग को नजरअंदाज न कर जांच कर रही है।


थाना प्रभारी विश्नोई ने बताया कि प्रथम दृष्टया पत्थर से सिर कुचल कर हत्या की घटना को अंजाम देना प्रतीत हो रहा है। संभवत: हत्या की वारदात दोपहर बारह बजे से पहले हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।