पहले पकड़ लेते तो नहीं होती वारदात
कोतवाली पुलिस ने 14 नवम्बर की रात को भोपालपुरा निवासी नितिन लहरानी से पिस्टल बरामद की थी। नितिन की सूचना पर तब हथियार सप्लाई के आरोप में बाल अपचारी को निरूद्ध किया था। यह बाल अपचारी वहीं था, जिसने बड़ला चौराहे के निकट इब्राहिम पर फायर कर उसकी जान ली थी। हालांकि पुलिस ने बाल अपचारी को हथियार देने के आरोप में गंगरार के अक्की उर्फ अकरम को गिरफ्तार किया था, लेकिन पुलिस अक्की से आगे हथियार सप्लाई की परत नहीं खोल पाई। बड़ा हथियार सप्लायर हाथ नहीं आने से तब बाल सम्प्रेषण गृह भेजे अपचारी ने बाहर आते ही दुबारा से पिस्टल खरीद कर इब्राहिम हत्याकांड को अंजाम दिया।