भीलवाड़ा. प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में बजट लोक लुभावन होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को विधानसभा में प्रदेश का बजट पेश करेंगे, जो मौजूदा कार्यकाल का आखिरी बजट होगा। भीलवाड़ा के लोग भी चुनावी साल के इस बजट से खासी उम्मीदें लगाए हैं। प्रदेशवासी पेट्रोल और डीजल पर वैट दरें कम होने की उम्मीद कर रहे हैं। गहलोत ने बजट से पहले पोस्टर जारी कर किया। इसमें बजट की थीम – बचत, राहत और बढ़त दी। यह चर्चा में है माना जा रहा है कि बतौर वित्त मंत्री गहलोत हर वर्ग को रिझाने की कोशिश करेंगे। बजट को लेकर युवा-महिला, व्यापारी, कर्मचारी, खिलाड़ी, किसान सहित सभी वर्ग उम्मीदें लगाए बैठे हैं।