12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

80 साल की बुजुर्ग महिला चोर के सामने पड़ी भारी, हिम्मत दिखाकर ऐसे पकड़वाया चोर को फिर लोगों ने खूब पीटा

Bhilwara Crime News: 80 साल की बुजुर्ग महिला के सामने चोर हार मान गया। सुशीला ने भागते बदमाश को पीछे से पकड़ लिया और चिल्लाने लगी। तभी लोग आ गए। फिर बदमाश को खूब पीटा।

less than 1 minute read
Google source verification

Bhilwara Crime News: कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बदमाश ने वृद्धा के गले से सोने की चेन झपट ली। वृद्धा ने छीना झपटी के दौरान हिम्मत दिखाई और बदमाश को दबोच लिया। लोगों ने आरोपी की धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।

बुजुर्ग महिला ने दिखाई हिम्मत

शास्त्रीनगर के मेन सेक्टर निवासी छगनलाल जैन की पत्नी सुशीला (80) शनिवार सुबह घर के गेट पर खड़ी थी। तभी बिना नंबरी बाइक पर आए एक बदमाश ने पता पूछा। वह कुछ समझ पाती, इससे पहले उसने गले पर झपट्टा मारा। इससे सोने की चेन टूट गई। एक हिस्सा सुशीला के हाथ में रह गया, जबकि दूसरा बदमाश के हाथ में था।

सुशीला ने भागते बदमाश को पीछे से पकड़ लिया और चिल्लाने लगी। आरोपी ने गेंदलिया निवासी बबलू सेन नाम बताया। तभी लोग आ गए। बदमाश को दबोच कर पीटा। उससे चेन का टूटा हिस्सा ले लिया। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल हो रही है।

यह भी पढ़ें: Rajsamand News: दस महीने में 17 पैंथरों की मौत, कहीं बंदूक की गोली तो कहीं बिजली के करंट से गई जान