8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhilwara news: चेता स्वास्थ्य विभाग

जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को शहर एवं बनेड़ा में बड़ी कार्रवाई की। विभाग की गठित जांच टीम ने बनेड़ा व भीलवाड़ा शहर में फास्ट फूड ठेलों पर खाद्य सामग्री एवं सुविधाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई ठेले सेहत के खिलवाड़ करते पाए गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 14 Jun 2022, 5:01 PM IST

Bhilwara news: चेता स्वास्थ्य विभाग

Bhilwara news: चेता स्वास्थ्य विभाग

जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को शहर एवं बनेड़ा में बड़ी कार्रवाई की। विभाग की गठित जांच टीम ने बनेड़ा व भीलवाड़ा शहर में फास्ट फूड ठेलों पर खाद्य सामग्री एवं सुविधाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई ठेले सेहत के खिलवाड़ करते पाए गए। यहां सुविधाओं में खामियां मिलने पर ठेले संचालकों को पाबंद किया है। सभी को ठेले पर साफ-सफाई रखने व फास्ट फूड बनाने वाले कुक को एप्रीन, ग्लब्स और कैप का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए है। साथ ही नाले को अपने स्तर पर ढकने के लिए भी पाबन्द किया है।

राजस्थान पत्रिका में सोमवार के अंक में शौचालय और नाले किनारे के ठेले खिला रहे फास्ट फूड या स्लो पॉइजन, मौन है जिम्मेदार शीर्षक से समाचार प्रकाशित होने के बाद अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) राजेश गोयल ने सीएमएचओ को तुरन्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ. मुस्ताक खान ने बताया कि कलक्टर के निर्देश पर जांच दल ने बनेड़ा में शाहपुरा रोड तथा शहर में फास्ट फूड संचालकों व ठेलों का निरीक्षण किया।


मिलावटी की आशंका पर लिए नमूने

निरीक्षण के दौरान मिलावट की आशंका पर बनेडा में बस स्टैंड के पास स्थित आनन्दीराम रामपाल से लाल मिर्च पाउडर तथा शिवाजी गार्डन के पास श्री नाथ फास्ट फूड एण्ड रेस्टोरेन्ट से नूडल्स के नमूने लिए और खाद्य प्रयोगशाला अजमेर भिजवाए । वही 5-6 ठेले वालों का निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि निरीक्षण के दौरान ठेले वालों के यहां कई खामिया पाई गई है। कुछ जगह पर लाइसेंस नहीं मिले तो किसी ने भी एप्रीन, ग्लब्स और कैप नहीं लगा रखी थी। वही कुछ स्थानों पर तो नाले पर ही अपने सामन रखे हुए थे। उन सभी को साफ-सफाई रखने व एप्रीन, ग्लब्स और कैप का उपयोग करने की हिदायत दी है। राणावत ने बताया कि शहर के हर चौराहे पर लगने वाले फास्ट फूड के ठेलों का निरीक्षण किया जाएगा। जांच दल में उपखण्ड अधिकारी बनेडा, माप बाट अधिकारी महेन्द्र सिंह, डेयरी प्रतिनिधि दुर्गेश डिडवानिया, सहायक कर्मचारी गोपाल शर्मा, मय पुलिस दल शामिल था।


बनेड़ा में मिर्ची का सैंपल
चिकित्सा विभाग की टीम ने बनेड़ा में दो जगह निरीक्षण किया। जहां एक जगह खुली मिर्ची के सैंपल लिए वहीं दूसरी और एक फैक्ट्री में निरीक्षण कर हिदायत दी गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राणावत ने मय दल शाहपुरा रोड स्थित अक्ष कुबेर साॅर्टेक्स प्रा. लिमिटेड का निरीक्षण किया। यहां आटे का ज्यादा स्टॉक नहीं रखने की हिदायत दी गई, ताकि उसमें इल्लियां ना पड़े। इसी तरह बनेडा बस स्टैंड के पास स्थित आनन्दीराम रामपाल से लाल मिर्च पाउडर का नमुना लिया गया।