6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhilwara news : नववर्ष पर निकलेगी कलश यात्रा, होगी भारत माता की आरती

नववर्ष की तैयारियों को लेकर बैठक

less than 1 minute read
Google source verification
Kalash Yatra will be held on New Year, Bharat Mata Aarti will be performed

Kalash Yatra will be held on New Year, Bharat Mata Aarti will be performed

Bhilwara news : हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल एकम 2082 को भव्य बनाने के लिए नववर्ष महोत्सव समिति की बैठक महंत हंसाराम, पंडित बृजेंद्र कुमार शास्त्री, महंत संतदास व मुरारी महाराज के सानिध्य में हरिशेवा धाम में हुई। इसमें नववर्ष सप्ताह को प्रभावी बनाने के लिए विस्तृत योजनाएं बनाई गईं।

महानगर संयोजक विशाल गुरुजी ने बताया कि इस आयोजन के लिए भीलवाड़ा शहर को आठ भागों में विभाजित किया गया है। इसके लिए संयोजक एवं सहसंयोजक नियुक्त किए। नववर्ष महोत्सव समितियों का गठन किया गया है। अपनी बस्ती अपना उत्सव की तर्ज पर सभी बस्तियों में कार्यक्रम होंगे।

नववर्ष सप्ताह का प्रारंभ 23 मार्च को भगत सिंह के शहीद दिवस के उपलक्ष्य में सेवा कार्यों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देकर किया जाएगा। स्वच्छता के लिए 11 स्थान को चयन किया गया है। इस दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान एवं अन्य सेवा कार्यक्रम आयोजित होंगे। 23 से 30 मार्च तक नववर्ष सप्ताह मनाया जाएगा। इसमें प्रतियोगिताएं व कार्यक्रम होंगे। इसमें साइकिल रैली, वाहन रैली, मैराथन दौड़, वॉलीबॉल, कबड्डी प्रतियोगिता एवं खेल गतिविधियां, महिलाओं की ओर से कलश यात्रा एवं प्रभात फेरी, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, मांडना-रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता होंगी। सभी मंदिरों में सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा, श्रीराम स्तुति एवं 56 भोग कार्यक्रम, भारत माता की आरती होगी। प्रत्येक घर से 30 मार्च को दीपदान किया जाएगा।

30 मार्च को सांय 7 से 11 बजे तक शहर के प्रमुख बाजारों एवं चौराहों पर आकर्षक झांकियां सजाई जाएगी। ये झांकियां भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं की झलक प्रस्तुत करेंगी।