6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhilwara news : विद्यालयों में हर्षोल्लास से मनाया मातृ-पितृ दिवस

- बच्चों ने अपने माता-पिता की तिलक लगाकर की पूजा

less than 1 minute read
Google source verification
Mother's and Father's Day celebrated with great enthusiasm in schools

Mother's and Father's Day celebrated with great enthusiasm in schools

Bhilwara news : शहर व जिले के विभिन्न विद्यालयों में मातृ-पितृ पूजन दिवस का आयोजन किया गया। वैलेंटाइन डे को मातृ पितृ पूजन दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर छोटे-छोटे छात्रों ने अपने माता-पिता को तिलक लगाया माला पहनाई तथा आरती की। सरकार की उद्देश्य था कि वैलेंटाइन डे न मनाकर मातृ पितृ पूजन दिवस मनाए। इसके तहत ही जिलेभर की सभी स्कूलों में यह आयोजन हुआ।

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गुलमंडी में मातृ-पितृ दिवस का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं के माता-पिता उपस्थित रहे। विद्यालय की प्राचार्या उषा शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों और माता-पिता का उपरणा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने अपने माता-पिता के चरण प्रक्षालन कर, माला पहनाकर उनका पूजन किया। शर्मा ने कहा कि प्रेम दिवस वैलेंटाइन डे नाम पर आज युवाओं में विनाश कारी काम विकार का विकास हो रहा है। यह दिवस वास्तव में संत वेलेंटाइन का बलिदान दिवस था। लेकिन इसे अलग रूप दे दिया गया। व्याख्याता मंजु बाहेती ने गीत की प्रस्तुति दी। संचालन सुनिता सिरोठा, संध्यारानी सिंह व मधु मण्डोवरा ने किया। कुसुमलता पोरवाल ने आभार जताया।