6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhilwara news : भगवान पदमप्रभु के मोक्ष कल्याणक पर चढ़ाए निर्वाण लड्डू

- जैन मंदिरों में की मोक्ष कल्याणक की पूजा

less than 1 minute read
Google source verification
Nirvana Laddoo offered on the Moksha Kalyanak of Lord Padmaprabhu

Nirvana Laddoo offered on the Moksha Kalyanak of Lord Padmaprabhu

Bhilwara news : जैन धर्म के छठे तीर्थंकर भगवान पदमप्रभु का मोक्ष कल्याणक दिवस रविवार को भक्ति भाव से मनाया गया। मोक्ष का प्रतीक निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया। शहर के सभी जैन मंदिरों में आयोजन हुआ। सुबह भगवान के अभिषेक, शांतिधारा के बाद पूजा की गई। मोक्ष का प्रतीक निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया। आरती के बाद समापन हुआ।

आरके कॉलोनी स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सुबह पद्मप्रभु भगवान की प्रतिमा के अभिषेक के बाद विकास पाटनी ने पद्मप्रभु भगवान की प्रतिमा पर शांतिधारा की। संत कुमार पाटनी ने मूल नायक पर शांतिधारा की, विपिन रागांश सेठी, महावीर पहाडि़या, आयुष शाह, पवन शाह समेत अन्य ने अन्य प्रतिमाओं पर शांतिधारा की। सुरेन्द्र गोधा के संयोजन में पूजा के बाद निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया। बापूनगर के पदमप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में अध्यक्ष एलके जैन के नेतृत्व में मोक्ष कल्याणक मनाया व निर्वाण लड्डू चढ़ाया। प्रचार मंत्री प्रकाश पाटनी ने बताया कि सुबह बड़े बाबा मूलनायक पदम प्रभु भगवान पर108 रिद्धि मत्रों से महामस्तकाभिषेक किया। चांदमल जैन, लक्ष्मीकांत जैन, पंकज पहाड़िया, पूनम चंद सेठी ने शांतिधारा की।