5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhilwara news : छात्र समझेंगे महावीर स्वामी का उपदेश

छात्र समझेंगे महावीर स्वामी का उपदेश

less than 1 minute read
Google source verification
Students will understand the teachings of Mahavir Swami

Students will understand the teachings of Mahavir Swami

Bhilwara news : जैन समाज के तीर्थंकर महावीर स्वामी के जीवन एवं उपदेशों को प्रदेश के सभी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को समझाया जाएगा। इसके लिए स्कूलों में निबंध प्रतियोगिता होगी। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में अहिंसा आदि मूल्यों का विकास करना है। प्रतियोगिता सूरत के अध्यात्म संस्था के तत्वावधान में एक से सात दिसंबर तक कराई जाएगी। विजेताओं को संस्था की ओर से नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।

कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्र लेंगे भाग

प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी भाग लेंगे। इसमें आठवीं तक के विद्यार्थी को पांच सौ शब्दों का निबंध लिखना होगा। कक्षा 9 से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए 800 शब्दों की सीमा है। इसका विषय महावीर स्वामी का जीवन और उनके उपदेश है। विद्यार्थी सिद्धांत आत्मविकास, अहिंसा, अपरिग्रह, अनेकांतवाद आदि विवरण लिख सकेंगे। राज्य स्तर पर दो पुरस्कार घोषित किए जाएंगे। जिला स्तर पर एक मुख्य पुरस्कार घोषित होगा। प्रत्येक जिले में 10-10 आश्वासन पुरस्कार दिए जाएंगे।

अहिंसा आदि मूल्यों का विकास करना

भगवान महावीर स्वामी पर स्कूलों में प्रतियोगिता होगी। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक बीकानेर से निर्देश मिले है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में महावीर स्वामी के उपदेशों को जीवन में उतारना है। जिससे विद्यार्थियों में अहिंसा आदि मूल्यों का विकास हो सकेगा।

- डॉ. रामेश्वर जीनगर, सीबीईओ, सुवाणा ब्लॉक