
Bhilwara news: स्कूलों में एक जुलाई से होगा शिक्षण कार्य
सरकारी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म हो गए हैं और स्कूलों में फिर से चहल-पहल शुरू हो जाएगी। सरकारी स्कूलों में फिलहाल शिक्षक ही काम पर लौटेंगे। जबकि विद्यार्थी एक जुलाई से पहुंचेंगे। वहीं, कई निजी स्कूल खुल चुके हैं तो कई अब खुलेंगे। सरकारी स्कूलों में फिलहाल प्रवेशोत्सव का दौर चलेगा। Bhilwara news: Teaching work will be done in schools from July 1
30 तक हाउस होल्ड सर्वे करेंगे शिक्षक
स्कूलों में प्रवेशोत्सव दो चरणों में होगा। पहला चरण 25 जून से शुरू होगा। इसके तहत 3 से 18 वर्ष तक के समस्त बालक-बालिकाओं को चिह्नित कर उनकी आयु अनुरूप कक्षा में प्रवेशित कर उन्हें आंगनबाड़ी एवं विद्यालयों से जोड़ा जाना है। इसके अलावा नामांकन वृद्धि अनामांकित एवं ड्रॉप आउट बच्चों एवं प्रवासी श्रमिकों के बच्चों को स्कूलों से जोड़ने के साथ कन्या शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं की विस्त़ृत कार्ययोजना बनाकर प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के दौरान हाउस होल्ड सर्वे कर शिक्षा से वंचित बच्चों को चिह्नित कर स्कूल से जोड़कर शाला दर्पण के सीआईसी मॉड्यूल पर प्रविष्टी करवाई जानी सुनिश्चित करनी होगी। ये कार्य 16 जुलाई तक किया जाएगा। फिर द्वितीय चरण 24 जुलाई से शुरू होगा जो 16 अगस्त तक चलेगा। Bhilwara news: Teaching work will be done in schools from July 1
----
होगी प्रार्थना सभा
स्कूलों में प्रार्थना सभा का समय भी निर्धारित किया गया है। इसके लिए 25 मिनट का समय तय किया गया है। इस अवधि में राष्ट्रगीत, प्रार्थना, योगाभ्यास, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, समाचार वाचन, प्रतिज्ञा, राष्ट्रगान आदि होंगे। प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को प्रार्थना सभा में तंबाकू का उपयोग नहीं करने की शपथ ली जाएगी।
Published on:
25 Jun 2022 09:01 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
