28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhilwara news : विश्व नवकार महामंत्र दिवस 9 अप्रेल को

- चित्रकूट धाम में होगा 1 घंटा 35 मिनट का जाप

less than 1 minute read
Google source verification
World Navkar Mahamantra Day is on 9th April

World Navkar Mahamantra Day is on 9th April

Bhilwara news : सकल जैन समाज की ओर से 9 अप्रेल को विश्व नवकार महामंत्र दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाइजेशन (जीतो) की ओर से भीलवाड़ा में भी नवकार महामंत्र का जाप किया जाएगा। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है।

जैन इंटरनेशनल ट्रैड आर्गेनाईजेशन (जीतो) के सान्निध्य में 9 अप्रेल को चित्रकूट धाम में सुबह 8 बजकर 01 मिनट से शुरू होने वाली नवकार महामंत्र का जाप 9.36 बजे तक चलेगा। करीब 1 घंटा 35 मिनट के इस जाप में शहर के हजारों लोग हिस्सा लेंगे। जीतो के अनुसार सम्पूर्ण विश्व में आयोजित विश्व नवकार महामंत्र का जाप एक साथ एक समय पर आयोजन होगा। इसका उद्देश्य सम्पूर्ण विश्व में सभी सम्प्रदायों के कल्याण के लिए किया जाएगा। इसमें करोडों लोग एक साथ एक समय में पवित्र महामंत्र नवकार का जाप करेंगें। यह जाप किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं बल्कि सम्पूर्ण जगत प्राणी के लिए होगा। इससे शांति, सदभाव, सत्य और अहिंसा का संदेश दिया जाएगा। नवकार महामंत्र का जाप में सकल जैन समाज के पुरूष वर्ग सफेद परिधान में महिला वर्ग केसरियां परिधान में भाग लेगी।आयोजन को लेकर सम्पूर्ण जैन समाज के साथ सम्पूर्ण सनातन धर्म के लोगों में भारी उत्साह है। इसके लिए एक लिंक तैयार किया गया है। इससे प्रति व्यक्ति के जुडने पर गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्डस में नाम दर्ज हो सकेगा।