6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीलवाड़ा यूआईटी का कमाल, पराई जमीन पर दे दी निर्माण की मंजूरी

नगर विकास न्यास ने सुभाषनगर क्षेत्र में एक होटल मालिक को बेवजह लाभ पहुंचाने के लिए नगर परिषद क्षेत्र की जमीन होने के बावजूद लाखों का निर्माण कार्य की मंजूरी दे दी। पत्रिका ने समूचे मामले की पड़ताल की तो यह बड़ा खुलासा हुआ। हडकम्प मचने के बाद संबधित फाइल अलमारी में बंद हो गई और वर्क ऑडर भी रोक लिया गया।

3 min read
Google source verification
भीलवाड़ा यूआईटी का कमाल, पराई जमीन पर दे दी निर्माण की मंजूरी

भीलवाड़ा यूआईटी का कमाल, पराई जमीन पर दे दी निर्माण की मंजूरी

भीलवाड़ा यूआईटी का कमाल, पराई जमीन पर दे दी निर्माण की मंजूरी

भीलवाड़ा। नगर विकास न्यास ने सुभाषनगर क्षेत्र में एक होटल मालिक को बेवजह लाभ पहुंचाने के लिए नगर परिषद क्षेत्र की जमीन होने के बावजूद लाखों का निर्माण कार्य की मंजूरी दे दी। पत्रिका ने समूचे मामले की पड़ताल की तो यह बड़ा खुलासा हुआ। हडकम्प मचने के बाद संबधित फाइल अलमारी में बंद हो गई और वर्क ऑडर भी रोक लिया गया।

सुभाषनगर में गायत्री आश्रम मंदिर के निकट स्थित होटल मालिक लम्बे समय से भूमि की ९० ए कराने की कोशिश कर रहा है, लेकिन होटल की एप्रोच मालोला लिंक रोड पर सीधे मुख्य मार्ग की तरफ नहीं होने से ९० ए नहीं हो पा रही है। पाण्डु का नाला के मालोला की तरफ जाने वाले लिंक रोड के चौड़ा होने और यहां पुलिया बनने की स्थिति में होटल को एप्रोच रोड मिल सकेगी, इससे उक्त होटल की ९० ए होने के साथ ही होटल को पार्किग के लिए भी जगह मिल जाएगी।

नगर परिषद क्षेत्र होने से यहां सारा कार्य नगर परिषद के जरिए ही संभव है, लेकिन दबाव की राजनीति व प्रभाव के चलते नगर विकास न्यास ने नियम विरूद्ध पुलिया को चौड़ा करने व कवरड करने की तैयारी कर ली।

एक करोड़ की लागत प्रस्तावित
तत्कालीन न्यास प्रशासक एवं जिला कलक्टर राजेन्द्र भट्ट की अध्यक्षता में पांच माह पूर्व हुई न्यास बोर्ड बैठक में गायत्री आश्रम मंदिर के पास नाला कवरिंग एवं सड़क की चौडाई बढ़ाने का प्रस्ताव पारित हुआ। इस प्रस्ताव के आधार पर न्यास ने एक करोड़ रुपए निर्माण कार्य के लिए मंजूर करते हुए २६ मई २०२० को टेंडर जारी किया। निर्माण कार्य को लेकर न्यास ने कार्यादेश जारी करने की तैयारी कर रखी है।

परिषद न नहीं दी अनुमति
गायत्री आश्रम मंदिर से सटा पाण्डु के नाला की जमीन नगर परिषद क्षेत्र में आती है, परिषद ने यहां निर्माण कार्य के लिए अभी किसी प्रकार की कोई स्वीकृति जारी नहीं की है और ना ही नाले के निर्माण कार्य का नक्शा मंजूर हुआ है। इतना ही नहीं नगर परिषद को इस प्रस्तावित निर्माण कार्य की जानकारी तक नहीं है।

फाइल हुई लॉक
पत्रिका की पड़ताल पर न्यास के संबधित अधिकारियों ने भी निर्माण कार्य से हाथ खींच लिए, फाइल भी अलमारी में लॉक कर दी और जारी होने वाले कार्यादेश को भी फिलहाल रोक दिया। इतना ही नहीं अब न्यास नए सिरे से निर्माण कार्य की समीक्षा की तैयारी में है।

ये लम्बे समय से कर रहे मांग
पाण्डु का नाला करीब पांच किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है। सुभाषनगर में छोटी पुलिया व बड़ी पुलिया क्षेत्र के लोग सालों से नाले को कवरड व साफ करने की मांग करते आए है। क्षेत्र के मनीष चेचाणी व रणजीत सिंह कारोही, अशोक खिंयाणी का कहना है कि दोनों ही पुलिया आवासीय के साथ व्यवसायिक केन्द्र भी है। यहां नाले से सड़ांध रहती है, लेकिन न्यास व नगर परिषद आंखे मूंदे है। जबकि गायत्री आश्रम मंदिर क्षेत्र में लिंक रोड पर ना तो आबादी है और ना ही व्यवसायिक केन्द, इसके बावजूद यहां पुलिया को चौड़ी करते हुए कवरड करने को लेकर निविदा लगाना अनुचित है।

अभी जारी नहीं किया कार्यादेश
देशनिर्माण कार्य को लेकर अभी कार्यादेश नहीं दिया गया है, नगर परिषद से उक्त कार्य की उपादेयता व राशि समायोजन की अनमुति प्राप्त होने पर कार्य प्रारम्भ किया जा सकेगा।
नितेन्द्र पाल सिंह, सचिव, नगर विकास न्यास, भीलवाड़ा

पुलिया चौड़ा करने का प्रस्ताव नहीं
शहर के सभी नालों का कचरा मुक्त करने के लिए सफाई अभियान चला रखा है, किसी भी नाले की पुलिया को चौड़ा करने का कोई कार्य प्रस्तावित नही है और ना ही परिषद को यूआईटी की तरफ से प्रस्ताव मिला है।
नारायण लाल मीणा आयुक्त, नगर परिषद