8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीलवाड़ा देगा अब कश्मीर का अहसास

जी हां, वस्त्रनगरी अब ग्रीन सिटी बनने जा रही है, शहर की प्रमुख रोड अब कश्मीर की भांति लम्बे एवं घने वृक्षों से घिरी होगी, घने छाएदार एवं फलदार पौधे भी होंगे। इसके लिए नगर विकास न्यास ने इसके लिए शहर को हरा भरा करने के साथ ही प्रदूषण मुक्त करने के लिए विशेष योजना बनाई है। इसके तहत शहर में चोरों तरफ ग्रीन पट्टी तैयार की जा कर यहां दो से छह फीट की लम्बाई के पेड़ व पौधे लगाए जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Narendra Kumar Verma

•

Updated: 29 Nov 2020, 12:06 PM IST

मानसरोवर में फूलो की खेती

मानसरोवर में फूलो की खेती

भीलवाड़ा देगा अब कश्मीर का अहसास


भीलवाड़ा। जी हां, वस्त्रनगरी अब ग्रीन सिटी बनने जा रही है, शहर की प्रमुख रोड अब कश्मीर की भांति लम्बे एवं घने वृक्षों से घिरी होगी, घने छाएदार एवं फलदार पौधे भी होंगे। इसके लिए नगर विकास न्यास ने इसके लिए शहर को हरा भरा करने के साथ ही प्रदूषण मुक्त करने के लिए विशेष योजना बनाई है। इसके तहत शहर में चोरों तरफ ग्रीन पट्टी तैयार की जा कर यहां दो से छह फीट की लम्बाई के पेड़ व पौधे लगाए जाएंगे। समूची योजना पर जल्द कार्य को लेकर जिला कलक्टर एवं नगर विकास न्यास प्रशासक शिव प्रसाद नकाते व न्यास सचिव संजय शर्मा ने अपने अपने स्तर पर शहर का जायजा लिया। इस दौरान नकाते ने स्मृति वन को भी देखा।

कोरोना के संकट से घिरी वस्त्रनगरी के लिए अच्छी खबर यह है कि जिला प्रशासन ने शहरी क्षेत्र को ऑक्सीजन हब के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत कोटा लिंक रोक, गौरव बेटी उद्यान रोड, हलेड़ रोड,स्मृति वन क्षेत्र रोड, चित्तौड़ रोड, हमीरगढ़ रोड, पुर ओवरब्रिज रोड को ग्रीन पट्टी के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां दो से छह फीट लम्बे छाएदार पेड़ लगाए जाएंगे। क्षेत्र में सड़क के दोनों तरफ यह पौधे लगाए जाएंगे। खास बात यह होगी की प्रत्येक पौधे पर नम्बर लगाए जाएंगे और सभी का रिकार्ड रखा जाएगा। पौधे जीवित रहने और ग्रोथ करने पर ही उनका भुगतान रख रखाव करने वाली एजेंसी को दिया जाएगा।
.......................
ऑक्सीजन हब बनेगा
न्यास प्रशासक एवं जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि शहर को नए रूप में विकसित करने की कार्य योजना को लेकर कार्य हो रहा है। प्रदूषण मुक्त शहर एवं ऑक्सीजन हब के रूप में यहां कार्य किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने शहर का जायता लिया और स्मृतिवन, गांधी सागर तालाब क्षेत्र को देखा।
...................
सर्विस रोड व सर्किलों का सौंदर्यीकरण
न्यास सचिव संजय शर्मा ने बताया कि न्यास के पेराफेरी क्षेत्र में बाहरी हिस्से की प्रमुख सड़कों को ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां की सर्विस रोड व सर्किलों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। शीशम, बड, अशोक समेत करीब ५० प्रजातियों के पौधे व पेड़ यहां लगाए जाएंगे। शहर में प्रथम चरण में दस हजार पौधे लगाए जाएंगे। इस संदर्भ में न्यास के अधिशासी अभियंताओं को भी क्षेत्र का सर्वे कर रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है।