1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी राहत: उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 31 मार्च तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

भीलवाड़ा. प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों को राजस्थान सरकार ने बड़ी राहत दी है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से संचालित ‘उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना’ में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 31 मार्च तक बढ़ा दी है। इससे उन विद्यार्थियों को सीधा फायदा होगा जो किसी कारणवश […]

less than 1 minute read
Google source verification
Big relief: Online applications for post-matric scholarship can be made till March 31

Big relief: Online applications for post-matric scholarship can be made till March 31

भीलवाड़ा. प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों को राजस्थान सरकार ने बड़ी राहत दी है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से संचालित 'उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना' में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 31 मार्च तक बढ़ा दी है। इससे उन विद्यार्थियों को सीधा फायदा होगा जो किसी कारणवश अब तक अपना आवेदन नहीं कर पाए थे। पूर्व में छात्रवृत्ति पोर्टल पर आवेदन और पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 फरवरी निर्धारित की थी। प्रदेश के सभी राजकीय (नवीन) और निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों को भी राहत दी है। अब ये संस्थान छात्रवृत्ति पोर्टल पर अपना पंजीयन, नवीनीकरण, कोर्स मैपिंग, मान्यता और पाठ्यक्रमवार फीस स्ट्रक्चर आदि का अपडेशन 31 मार्च तक कर सकेंगे।