
मांडल में ई-मित्रों पर ग्रामीणों के बिल जमा नही होने की शिकायत पर उपखण्ड अधिकारी सी.एल.शर्मा ने सोमवार को सुबह कस्बे में संचालित केन्द्रो का निरीक्षण किया
मांडल।
सरकारी सेवाओं को सुगम बनाने के उदेश्य से खोले गए ई-मित्रों पर ग्रामीणों के बिल जमा नही होने की शिकायत पर उपखण्ड अधिकारी सी.एल.शर्मा ने सोमवार को सुबह कस्बे में संचालित केन्द्रो का निरीक्षण किया । अनियमितता पाए जाने पर तीन ईमित्र केन्द्रों का नोटिस दिया गया।
जलदाय विभाग की ओर से जारी नल के बिलों की सोमवार को अन्तिम तारीख होने पर ग्रामीण ई-मित्र कियोस्क पर गए। मगर संचालकों ने बिल जमा करने से मना कर दिया। संचालक कोई न कोई बहाना बना कर ग्राहकों को वापस भेज देते हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई ई मित्र निर्धारित राशि से 5 से 10 रुपए तक अधिक वसूल रहे हैं। शिकायत पर उपखण्ड अधिकारी सी.एल.शर्मा ने मौके पर पहुंच करीब आधा दर्जन से अधिक कियोस्कों का निरीक्षण कर सभी को पाबन्द किया। निरीक्षक के दौरान कौशल्या देवी, नारू मोहम्मद बिसायती व सद्दाम हुसैन बिसायती के विरूद्व कार्रवाई के लिए विभाग कों लिखा गया । काट रहे पैसा ईमित्र कियोस्कों ने बताया कि बैंक खाते में तय ट्रान्जेक्शन से अधिक होने पर शुल्क काट देते हैं और बिल जमा कराने में इतना फायदा नहीं होता।
पांच से दस रुपए तक ब्लैक
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई ई मित्र निर्धारित राशि से 5 से 10 रुपए तक अधिक वसूल रहे हैं। जो ज्यादा पैसे देता है उसके बिल जमा कर लेते है, बाकि ग्रामीणों का टरका देते है। कई बार ग्रामीणों के बिल निर्धारित समय पर जमा नहीं होने पर उन्हें जुर्माना अदा करना होता है।
ग्रामीण जागरूक रहे ग्रामीण जागरूक रहे अगर कोई कियोस्क बिल जमा नहीं करता व निर्धारित राशि से अधिक वसूल करता है तो उसकी शिकायत करें । दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।
- सी.एल.शर्मा, उपखण्ड अधिकारी माण्डल
Published on:
25 Sept 2017 08:12 pm

बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
