7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा ने दी पार्षदों को छवि सुधारने की नसीहत

अपनी महिला पार्षद के रिश्वत लेते गिरफ्तारी से चिंतित भाजपा ने अन्य पार्षदों को ईमानदारी का पाठ पठाया।

less than 1 minute read
Google source verification
भाजपा ने दी पार्षदों को छवि सुधारने की नसीहत

भाजपा ने दी पार्षदों को छवि सुधारने की नसीहत

अपनी महिला पार्षद के रिश्वत लेते गिरफ्तारी से चिंतित भाजपा ने अन्य पार्षदों को ईमानदारी का पाठ पठाया। भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने शनिवार को यहां शहर में पार्टी के 26 पार्षदों की बैठक ली। पार्टी कार्यालय में तेली ने कहा कि पार्षदों को अपनी छवि सुधारनी होगी। भ्रष्टाचार किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिस पार्टी से चुनकर आए है। उनके सिद्धान्तों को ध्यान में रखते हुए सेवा का कार्य करें।

प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि कई पार्षदों की ओर से विभिन्न अनियमितताएं भ्रष्टाचार, दलाली की शिकायत मिलने के बाद तेली ने पार्षदों की यह बैठक ली। सभापति राकेश पाठक भी उपस्थित थे।

तेली ने पार्षदों से कहा कि जनता ने भाजपा की नीति एवं विकास के आधार पर पार्षदों को जिताया, लेकिन कई पार्षद संगठन व आमजन के हित के बजाय निजी हित पर काम कर रहे है। अफसरों से मिलीभगत की शिकायतें मिल रही है उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्षद आमजन की सेवा के बजाय नगर परिषद में ठेकेदारी, कमीशन बाजी, भ्रष्टाचार तथा अफसरों से मिलीभगत की शिकायत मिलने पर भाजपा संगठन द्वारा कड़ी कार्रवाई करते हुए पार्षदों को निलंबित करने का काम करेगी। कई पार्षदो ने नगर परिषद में ठेके तक दूसरे के नाम से ले रखे है। दिन भर पार्षद वही पर बैठे रहते है। फाइलों को इधर से उधर कमरे में ले जाने का काम करते है। जबकियह काम एक कर्मचारी का है, लेकिन कमीशन के कारण पार्षद ही कर्मचारी बनकर काम कर रहे है। उपसभापति राम नाथ योगी, जिला महामंत्री बाबूलाल टाक व राजकुमार आचलिया तथा पार्षद उपस्थित थे।