
भीलवाड़ा में भाजपा की बैठक लेते प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी
भीलवाड़ा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने शुक्रवार को कहा कि अजमेर में लोकसभा उप चुनाव में हमारी जीत होगी। वे यहां शुक्रवार को भाजपा की बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। अजमेर लोकसभा के उपचुनाव में उम्मीदवार कौन होगा पत्रकारों के इस सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी तय करेगी।
अगले विधानसभा चुनाव पार्टी सुशासन व मुदृदे पर लड़ेगी। इसका नेतृत्व कौन करेगा यह पार्टी तय करेगी। भीलवाड़ा में अनावरण पट्ट उखाड़ने व नाम हटाने व जोड़ने पर उन्होंने कहा कि यह किसी असामाजिक तत्व की शरारत है। पार्टी कार्यकर्ता ऐसा काम कभी नहीं कर सकता। भाजपा अनुशासित पार्टी है और इसका कार्यकर्ता एक अनुशासित सिपाही है।
प्रधानमंत्री की रैली में भीलवाड़ा से 25 हजार कार्यकर्ता ले जाने का लक्ष्य
मेवाड़ संभाग में चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह पहला कार्यक्रम है। इसमें भीलवाड़ा से 25 हजार भाजपा कार्यकर्ताओं को ले जाने का लक्ष्य है। रैली में भाजपा कार्यकर्ता अपने परिवार सहित पहुंचे। वे शुक्रवार को यहां अग्रवाल भवन में भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक को भाजपा जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, संगठन के जिला प्रभारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री निहालचंद मेघवाल ने संबोधित किया। इससे पूर्व उनका भीलवाड़ा पहुंचने पर रास्ते में जगह—जगह स्वागत किया गया।
जिलाध्यक्ष विरोधी खेमे ने असन्तोष का इजहार
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी भाजपा कार्यकर्ताओं की जहां बैठक ले रहे हैं। वहीं पास में एक हॉल में पार्टी के पार्षद एवं कई कार्यकर्ता मौजूद रहे जो प्रदेश अध्यक्ष से अकेले में मिलना चाहते थे। यह कार्यकर्ता असंतुष्ठ खेमे से माने जा रहे हैं, जो प्रदेशाध्यक्ष को शहर के विकास के मामले को लेकर शिकायत करना चाहते हैं। भीलवाड़ा में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी के सामने पार्टी के जिलाध्यक्ष विरोधी खेमे ने असन्तोष का इजहार किया।
Updated on:
18 Aug 2017 07:23 pm
Published on:
18 Aug 2017 03:00 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
