
कस्बे के वार्ड बारह में गुरुवार रात को बच्चों के बीच हुए विवाद में बड़े उलझ गए। मामला मारपीट तक पहुंच गया। दो परिवारों में हुई मारपीट में महिला समेत छह जने घायल हो गए।
शाहपुरा।
कस्बे के वार्ड बारह में गुरुवार रात को बच्चों के बीच हुए विवाद में बड़े उलझ गए। मामला मारपीट तक पहुंच गया। दो परिवारों में हुई मारपीट में महिला समेत छह जने घायल हो गए। घायलों को शाहपुरा के सैटेलाइट अस्पताल भर्ती कराया गया। शाहपुरा थाने में दोनों पक्षों की आेर से मारपीट की रिपोर्ट दी गई।
पुलिस के अनुसार शाहपुरा में रहने वाली माया कहार व पुष्पा कहार के परिवारों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद ने तूल पकड़ लिया और दो परिवार आपस में उलझ गए। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। लाठियां चलने से छह जनें घायल हो गए। घटना में दो बच्चे भी चोटिल हो गए। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर शाहपुरा पुलिस वहां पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में जमा हो गए।
PIC : संकट मोचन के मंदिर में तिरंगे की सजावट देखने उमड़े शहरवासी, उड़ते हनुमान के साथ भजनों का आनंद शुक्रवार को
लापता किसान का शव कु एं में मिला
गेंदलिया. निकटवर्ती महेशपुरा गांव में कुएं में गिरने से किसान की मौत हो गई। किसान बुधवार से लापता चल रहा था। मंगरोप थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया।
हैड कांस्टेबल मानसिंह ने बताया कि महेशपुरा निवासी जगदीश तेली (40) बुधवार को तड़के चार बजे खेत पर मोटर चलाने की बात कहकर घर से निकला। दिनभर घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। इस बीच गुरुवार सुबह कुएं में उसका शव मिला। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जमा हो गए। सूचना पर मंगरोप पुलिस वहां पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम कराया।
फौजी ने पुलिसकर्मियों से मारपीट की
हनुमाननगर क्षेत्र के छगा का झुपड़ा गांव में पत्नी के साथ मारपीट की सूचना पर गए दो सिपाहियों के साथ फौजी पति ने मारपीट की। मारपीट में दोनों पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। दो दिन पूर्व हुई घटना का मामले में गुरुवार को राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार २६ मार्च को भीलवाड़ा कंट्रोल रूम को छगा का झुपड़ा की महिला ने फोन किया। बताया कि छुट्टी पर आया उसका फौजी पति राजकुमार मीणा मारपीट करता है। इससे वह परेशान है। इस पर कंट्रोल रूम ने हनुमाननगर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। सिपाही रामराज व बच्चनसिंह छगा का झुपड़ा पहुंचे। उन्होंने पीडि़ता के घर पहुंच मामले की जानकारी ली। इस बीच महिला का पति भी आ गया। पुलिसकर्मी आरोपित पति को थाने ले जाने लगे। इस पर तैश में आए फौजी ने पुलिसकर्मियों से मारपीट कर दी। वह उनके पीछे लाठी लेकर दौड़ा। इससे पुलिसकर्मियों ने खेत में छिपकर जान बचाई। दोनों पुलिसकर्मियों का मेडिकल करवाया गया। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।
Published on:
29 Mar 2018 11:49 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
