
Board exams: Speed up evaluation, release results on time
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य को अब रफ्तार दी जा रही है। नतीजों को तय समय पर और त्रुटि रहित जारी करने की कवायद के तहत स्कूल शिक्षा अजमेर संभाग के संयुक्त निदेशक महावीर कुमार शर्मा ने मूल्यांकन एवं संग्रहण केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों व कार्मिकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उत्तर पुस्तिकाओं के बंडलों का मूल्यांकन कार्य त्वरित गति से और पूरी सतर्कता के साथ पूर्ण किया जाए।
सुरक्षा और रख-रखाव का लिया जायजा
संयुक्त निदेशक शर्मा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रतापनगर में स्थापित मूल्यांकन केंद्र तथा महेश शिक्षा सदन उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित संग्रहण एवं वितरण केंद्र का सघन दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कॉपियों के रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्थाओं और मूल्यांकन की प्रगति की बारीकी से जांच की। शर्मा ने कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े होते हैं, इसलिए मूल्यांकन कार्य में गति के साथ-साथ पूर्ण शुद्धता भी सुनिश्चित की जाए और तय समय-सीमा के भीतर कॉपियों की जांच पूरी की जाए।
निरीक्षण के दौरान यह अधिकारी रहे मौजूद
संयुक्त निदेशक के इस औचक निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग के कई अधिकारी और व्यवस्थाओं से जुड़े प्रभारी मौजूद रहे। इनमें अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी तेजकरण बहेड़िया, प्रधानाचार्य संतोष कुमार विश्नोई एवं सतीश कुमार टेलर, शैक्षिक प्रकोष्ठ प्रभारी शिवकुमार शर्मा, बोर्ड प्रतिनिधि दिनेश सतरावला, संग्रहण केन्द्र प्रभारी महेन्द्रपाल सिंह चुण्डावत और सह प्रभारी दीपक चारण उपस्थित थे।
Published on:
08 Mar 2026 08:28 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
